फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today 25 November 2020 latest price Gold MCX price down by 1800 rupees in 3 days silver rates drop

Gold Silver Price: तीन दिनों में 1800 रुपये सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी में भी आई गिरावट

Wed, 25 Nov 2020 10:28 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 25 Nov 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
Silver Gold Price Today 25 November 2020 latest price Gold MCX price down by 1800 rupees in 3 days silver rates drop
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

वैश्विक बाजारों में जोखिम के बीच आज लगातार तीसरे दिन भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी रही। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.21 फीसदी गिरकर 48,485 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी वायदा 59,460 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले दो दिनों में भारत में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई थी। पिछले सत्र में सोना वायदा 900 रुपये फिसला था, मंगलवार को यह 750 रुपये सस्ता हुआ था। चांदी की बात करें, तो मंगलवार को चांदी 1,600 रुपये गिरी थी और पिछले सत्र में यह 800 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई थी।

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में 1,809.41 डॉलर पर पहुंचा दाम
वैश्विक बाजारों में आज कमजोर डॉलर के कारण सोना हाजिर 0.1 फीसदी चढ़कर 1,809.41 डॉलर प्रति औंस हो गया है, जो पिछले सत्र में 1,800.01 डॉलर पर था। यह 17 जुलाई के बाद इसका निचला स्तर था। अन्य मुद्राओं के मुकाबले डॉलर इंडेक्स में आज 0.14 फीसदी की गिरावट आई, जिससे बुलियन अन्य मुद्रा धारकों के लिए सस्ता हो गया।
विज्ञापन


चांदी में तेजी, प्लैटिनम में गिरावट
अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.2 फीसदी बढ़कर 23.29 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि प्लैटिनम 0.2 फीसदी गिरकर 959.64 डॉलर हो गया। मंगलवार को अमेरिका के बाजार डाउ जोंस इंडेक्स में 1.54 फीसदी की बढ़त आई और यह 454.97 अंक ऊपर 30,046.20 पर बंद हुआ था।  इंडेक्स पहली बार इस स्तर पर बंद हुआ है। आज एशियाई बाजारों में भी तेजी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया के सबसे बड़े स्वर्ण समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF), एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग सोमवार के 1,213.17 टन से मंगलवार को 1.1 फीसदी गिरकर 1,199.74 टन रही।


कोरोना वायरस महामारी की वैक्सीन में प्रगति और हाल ही में जारी हुए यूएस मैन्युफैक्चरिंग डाटा से निवेशक प्रभावित हुए हैं, जिससे सोने और चांदी की कीमत बदली है। सोने के व्यापारियों को आज अमेरिकी फेडरल रिजर्व की रेट-सेटिंग समिति की अंतिम बैठक के मिनट्स का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed