फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today 24 december 2020 latest price Gold gains Rs 385 silver jumps Rs 1102

Gold Silver Price: आज सोने की कीमत में आई तेजी, 1102 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हुई चांदी

Thu, 24 Dec 2020 04:25 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 24 Dec 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
Silver Gold Price Today 24 december 2020 latest price Gold gains Rs 385 silver jumps Rs 1102
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने और चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, आज अंतरराष्ट्रीय बाजारों के अनुरूप घरेलू बाजार में सोने का भाव 385 रुपये बढ़कर 49,624 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पीली धातु पिछले कारोबारी दिन 49,239 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

विज्ञापन


1102 रुपये महंगी हुई चांदी
चांदी की बात करें, तो पिछले कारोबारी सत्र के 65,852 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले आज चांदी का भाव 1102 रुपये बढ़कर 66,954 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी क्रमश: 1,878 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और 25.80 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के स्तर पर था।
विज्ञापन


इसलिए महंगा हुआ सोना
इस संदर्भ में एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि, 'पिछले सत्र की अस्थिरता के बाद आज डॉलर में आई गिरावट से सोने की कीमत में तेजी आई। इसके साथ ही कोरोना वायरस की बढ़ती चिंताओं और लॉकडाउन की वजह से भी सोने की कीमतें बढ़ी हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। भारत में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी लगता है।

नवंबर में स्वर्ण ETF में 141 करोड़ रुपये की निकासी
लगातार सात महीने तक निवेश प्रवाह जारी रहने के बाद सोने के एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में नवंबर माह के दौरान निवेशकों की मुनाफा वसूली के चलते 141 करोड़ रुपये की निकासी हुई। इसके मुकाबले एक साल पहले इसी माह में स्वर्ण ईटीएफ में आठ करोड़ रुपये का निवेश प्रवाह हुआ था। एसोसिएसन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) के पास उपलब्ध आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। स्वर्ण ईटीएफ में हालांकि अप्रैल 2020 से निवेश प्रवाह जारी है लेकिन जुलाई के बाद इसकी रफ्तार कुछ धीमी पड़ी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed