{"_id":"5fbb97cfac0e4a4eb8776105","slug":"silver-gold-price-today-23-november-2020-latest-price-gold-marginally-up-by-rs-57-silver-declines-rs-185","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: सोने की कीमत में मामूली उछाल, चांदी हुई सस्ती, जानिए कितनी है कीमत","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: सोने की कीमत में मामूली उछाल, चांदी हुई सस्ती, जानिए कितनी है कीमत
Mon, 23 Nov 2020 04:36 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Mon, 23 Nov 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजधानी में आज कारोबार के दौरान सोने की कीमत में मामूली बढ़त, वहीं चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज किया गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सोना सोमवार को 57 रुपये बढ़कर 49,767 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। पिछले सत्र में कीमती धातु 49,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की बात करें, तो यह पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले 185 रुपये घटकर 61,351 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। शुक्रवार को इसका दाम 61,536 रुपये प्रति किलोग्राम था।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,874 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और चांदी 24.22 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही। इस संदर्भ में एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि, 'सोने की कीमत कनाडा और दुनिया के अन्य हिस्सों में लगाए गए ताजा लॉकडाउन और आर्थिक विकास की चिंताओं से प्रभावित हुई।'
विज्ञापन
सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है भारत
भारत में सोने का आयात अगस्त में बढ़कर 3.7 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 1.36 अरब डॉलर था। चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। भारत में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी लगता है।
विज्ञापन
भारत के पास इतना है सोने का भंडार
मालूम हो कि वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (World Gold Council) की रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा समय में भारत के पास 653 मेट्रिक टन सोना है। इसके साथ ही सबसे ज्यागा गोल्ड रिजर्व के मामले में भारत दुनिया में 9वें स्थान पर आता है। यह उसके कुल विदेशी मुद्रा भंडार का 7.4 फीसदी है।
30 फीसदी कम हुई सोने की मांग: WGC
विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस महामारी से जुड़े व्यवधानों तथा ऊंची कीमतों के कारण सितंबर तिमाही में भारत में सोने की मांग साल भर पहले की तुलना में 30 फीसदी कम होकर 86.6 टन पर आ गई। पिछले साल की सितंबर तिमाही में सोने की कुल मांग 123.9 टन रही थी। मूल्य के आधार पर, इस दौरान सोने की मांग पिछले साल के 41,300 करोड़ रुपये की तुलना में चार फीसदी कम होकर 39,510 करोड़ रुपये पर आ गई।