{"_id":"5fe322d253901044a70fdc52","slug":"silver-gold-price-today-23-december-2020-latest-price-gold-declines-rs-252-silver-tumbles-rs-933","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: 252 रुपये कम हुआ सोना, चांदी की कीमत में 933 रुपये की गिरावट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: 252 रुपये कम हुआ सोना, चांदी की कीमत में 933 रुपये की गिरावट
Wed, 23 Dec 2020 04:28 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 23 Dec 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने और चांदी की कीमत में फिर से गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, आज घरेलू बाजार में सोने का भाव 252 रुपये गिरकर 49,506 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पीली धातु पिछले कारोबारी दिन 49,758 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
933 रुपये सस्ती हुई चांदी
चांदी की बात करें, तो पिछले कारोबारी सत्र के 67,426 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले आज चांदी का भाव 933 रुपये कम होकर 66,493 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी क्रमश: 1,868 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और 25.53 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के स्तर पर था।
विज्ञापन
सोने के आयात में कमी
मालूम हो कि चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के दौरान देश में सोने का आयात 40 फीसदी घटकर 12.3 अरब डॉलर रहा। महामारी के मद्देनजर मांग कम होने से आयात में कमी आई। स्वर्ण आयात का असर चालू खाते के घाटे पर पड़ता है। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले वित्त वर्ष 2019-20 की समान अवधि में इस मूल्यवान धातु का आयात 20.6 अरब डॉलर का था। हालांकि नवंबर महीने में सालाना आधार पर आयात 2.65 फीसदी बढ़कर तीन अरब डॉलर रहा।
विज्ञापन
चांदी का आयात भी हुआ कम
चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के दौरान चांदी का आयात भी 65.7 फीसदी घटकर 75.2 करोड़ डॉलर रहा। सोने-चांदी के आयात में गिरावट से देश के व्यापार घाटा (यानी आयात और निर्यात का अंतर) 2020-21 के अप्रैल-नवंबर में 42 अरब डॉलर तक सीमित रहा। एक साल पहले समान अवधि में यह 113.42 अरब डॉलर था।