Gold Silver Price: वैश्विक बाजारों में सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानिए भारत में कितनी है कीमत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक दरों आई गिरावट से भारतीय बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर दिसंबर का सोना वायदा 0.2 फीसदी नीचे 50,584 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि चांदी वायदा 0.35 फीसदी फिसलकर 61,882 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले सत्र में, सोने की कीमतें 0.24 फीसदी बढ़ गई थीं, जबकि चांदी 0.6 फीसदी बढ़ी थी। वैश्विक स्तर पर, अमेरिकी डॉलर में रिकवरी और अमेरिकी प्रोत्साहन वार्ता पर अनिश्चितता के बीच पिछले दो महीनों से सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। भारत में सोने का दाम अगस्त में 56,200 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजारों में एक स्थिर अमेरिकी डॉलर से सोने की दरें कम हो गईं। हाजिर सोना 0.1 फीसदी गिरकर 1,903.16 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं कुछ निवेशकों ने अमेरिकी प्रोत्साहन वार्ता पर समझौते की आशा व्यक्त की। हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी के प्रवक्ता ने कहा कि बातचीत में मतभेद कम हो रहे हैं। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.3 फीसदी गिरकर 24.43 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, प्लैटिनम और पैलेडियम 0.1 फीसदी बढ़कर 857.85 डॉलर प्रति डॉलर पर बंद हुए।
दुनिया के सबसे बड़े स्वर्ण समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ (ETF), एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट ने कहा कि सोमवार को उसकी होल्डिंग शुक्रवार के 1,272.56 टन से 0.02 फीसदी बढ़कर 1,272.85 टन हो गई।
इस संदर्भ में जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के कमोडिटी रिसर्च हरीश वी ने कहा कि, 'चुनाव से पहले अमेरिका से अधिक राजकोषीय प्रोत्साहन उपायों की उम्मीदें और अमेरिका-चीन तनाव से सोने की कीमत प्रभावित हो रही है। साथ ही वैश्विक आर्थिक सुधार की उम्मीद से भी सोने के दाम में उतार-चढ़ाव जारी है।'
त्योहारी सीजन में बढ़ेगी मांग
भारत में इस साल वैश्विक स्तर के अनुरूप सोने की कीमतें 25 फीसदी बढ़ी हैं। विश्लेषकों को उम्मीद है कि अमेरिकी डॉलर और सामान्य बाजार जोखिम धारणा में तेजी के आधार पर सोने की कीमत में गिरावट बनी रहेगी। विश्लेषकों के उम्मीद जताई कि भारत में सोने की मांग त्योहारी सीजन में बढ़ेगी। सोना व्यापक प्रोत्साहन उपायों से प्रभावित होता है क्योंकि इसे व्यापक रूप से मुद्रास्फीति और मुद्रा में आई गिरावट के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है।