फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today 2 february 2021 latest price Gold declines Rs 480 silver tumbles Rs 3097

आयात शुल्क में कटौती की घोषणा के बाद घटा सोने का दाम, चांदी 3097 रुपये हुई सस्ती

Tue, 02 Feb 2021 04:39 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 02 Feb 2021 04:39 PM IST
विज्ञापन
Silver Gold Price Today 2 february 2021 latest price Gold declines Rs 480 silver tumbles Rs 3097
आयात शुल्क में कटौती की घोषणा के बाद घटा सोने-चांदी का दाम - फोटो : अमर उजाला

सोने और चांदी के आयात शुल्क में कटौती की घोषणा के बाद से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट जारी है। आज सोना 480 रुपये की जोरदार गिरावट के साथ 47,702 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,182 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन


चांदी की कीमत में भी भारी गिरावट
चांदी की बात करें, तो पिछले कारोबारी सत्र के 73,219 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले आज चांदी का भाव 3,097 रुपये गिरकर 70,122 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी क्रमश: 1,847 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस 27.50 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के स्तर पर था। 
विज्ञापन


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की घोषणा
सरकार ने सोमवार को सोने और चांदी के आयात शुल्क में कटौती की घोषणा की। इस पहल के कारण घरेलू बाजार में इन बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में नरमी आएगी तथा रत्न एवं आभूषणों का निर्यात बढ़ेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2021-22 पेश करते हुए कहा कि, 'सोने और चांदी पर अभी 12.5 फीसदी के बुनियादी सीमा शुल्क है। जुलाई 2019 में शुल्क 10 फीसदी से ऊपर कर दिए जाने के बाद से, कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी से वृद्धि हुई है। इसे पिछले स्तर के नजदीक लाने के लिए, हम सोना और चांदी पर सीमा शुल्क ढांचे को युक्तिसंगत बना रहे हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए आई गिरावट
बजट में सोने और चांदी पर सीमा शुल्क घटाकर 7.5 फीसदी करने की घोषणा की गयी। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष (जिंस अनुसंधान) नवनीत दमानी ने कहा कि बजट में शुल्क को 12.5 फीसदी से कम कर 7.5 फीसदी करने की घोषणा ये सोने में गिरावट आई। यह कदम सोने की कीमतों में हाल के उछाल, तस्करी और अन्य कारकों को देखते हुए उठाया गया है।


इसके अलावा सोने की मिश्र धातु (गोल्ड डोर बार) पर शुल्क 11.85 फीसदी से घटाकर 6.9 फीसदी और चांदी की मिश्र धातु (सिल्वर डोर बार) पर 11 फीसदी से कम कर 6.1 फीसदी किया गया है। प्लैटिनम पर शुल्क 12.5 फीसदी से कम कर 10 फीसदी, सोना व चांदी के फाइंडिंग्स पर 20 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी और मूल्यवान धातु के सिक्कों पर 12.5 फीसदी से कम कर 10 फीसदी किया गया है। हालांकि, सोना और चांदी, सोने के मिश्र धातु, चांदी के मिश्र धातु पर 2.5 फीसदी कृषि बुनियादी ढांचा और विकास उपकर लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed