{"_id":"5fc775a58ebc3e9b966179fe","slug":"silver-gold-price-today-2-december-2020-latest-price-gold-rises-rs-675-silver-jumps-rs-1280","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: आज फिर महंगा हुआ सोना, 1280 रुपये उछली चांदी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: आज फिर महंगा हुआ सोना, 1280 रुपये उछली चांदी
Wed, 02 Dec 2020 04:38 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 02 Dec 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने और चांदी की कीमत में फिर से वृद्धि दर्ज क गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच सोने का भाव 675 रुपये बढ़कर 48,169 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पीली धातु मंगलवार को 47,494 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
चांदी 1280 रुपये हुई महंगी
चांदी की बात करें, तो पिछले कारोबारी सत्र के 61,216 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले आज चांदी का भाव 1280 रुपये बढ़कर 62,496 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में इतना था दाम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी क्रमश: 1,815 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और 23.80 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे। इस संदर्भ में एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि सोने की कीमत बुधवार को 1,800 अमेरिकी डॉलर से ऊपर थी।
विज्ञापन
सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है भारत
भारत में सोने का आयात अगस्त में बढ़कर 3.7 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 1.36 अरब डॉलर था। चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। भारत में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी लगता है।