{"_id":"5fb650228ebc3ec5f0431d3a","slug":"silver-gold-price-today-19-november-2020-latest-price-gold-slips-rs-248-silver-declines-rs-853","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: सोने की कीमत में गिरावट, चांदी 853 रुपये हुई सस्ती","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: सोने की कीमत में गिरावट, चांदी 853 रुपये हुई सस्ती
Thu, 19 Nov 2020 04:29 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 19 Nov 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत
- फोटो : pixabay
दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत में 248 रुपये की गिरावट आई। चांदी की बात करें, तो चांदी की कीमत में आज 853 रुपये की गिरावट आई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत आज 49,714 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। पीली धातु पिछले कारोबारी सत्र में 49,962 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी की कीमत 62,037 रुपये से कम होकर 61,184 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में इतनी थी कीमत
इस संदर्भ में एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि, 'दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 248 रुपये की गिरावट के साथ 50,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।' अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोना 1,861 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 24.02 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर थी।
विज्ञापन
भारत के पास इतना है सोने का भंडार
मालूम हो कि वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (World Gold Council) की रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा समय में भारत के पास 653 मेट्रिक टन सोना है। इसके साथ ही सबसे ज्यागा गोल्ड रिजर्व के मामले में भारत दुनिया में 9वें स्थान पर आता है। यह उसके कुल विदेशी मुद्रा भंडार का 7.4 फीसदी है।
विज्ञापन
सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है भारत
भारत में सोने का आयात अगस्त में बढ़कर 3.7 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 1.36 अरब डॉलर था। चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। भारत में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी लगता है।