फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today 19 November 2020 latest price Gold MCX prices today fall for fourth day in row silver rates slump

Gold Silver Price: लगातार चौथे दिन सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी में भी गिरावट

Thu, 19 Nov 2020 10:35 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 19 Nov 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
Silver Gold Price Today 19 November 2020 latest price Gold MCX prices today fall for fourth day in row silver rates slump
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

आज भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमत में गिरावट बरकरार रही। एमसीएक्स पर सोने की वायदा कीमत लगातार चौथे दिन गिरावट आई। यह 0.3 फीसदी फिसलकर 50,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी वायदा 0.8 फीसदी घटकर 62,043 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले सत्र में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई थी। सोना 450 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरा था जबकि चांदी की दर 718 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई थी। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजारों में आज अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से सोने की कीमतों में गिरावट आई। हाजिर सोना 0.1 फीसदी गिरकर 1,869.86 डॉलर प्रति औंस हो गया। अन्य कीमती धातुओं में से चांदी 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 24.24 डॉलर प्रति औंस रह गई। प्लैटिनम 0.5 फीसदी फिसलकर 937.30 पर आ गया, जबकि पैलेडियम 0.7 फीसदी नीचे 2,311.91 पर था।
विज्ञापन


इन कारकों से प्रभावित हुई कीमत
विश्लेषकों ने कहा कि मिश्रित कारकों ने सोने को सीमित रखा। साथ ही कोरोना वायरस महामारी की वैक्सीन खबरों से भी सोने की कीमत प्रभावित हुई। अमेरिकी दवा कंपनी मॉडर्ना इंक ने कहा है कि उसकी प्रयोगात्मक वैक्सीन कोविड-19 की रोकथाम में 94.5 फीसदी प्रभावी पाई गई है। इसके अतिरिक्त अमेरिका के राजकोषीय प्रोत्साहन से भी इसपर असर डला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


0.16 फीसदी ऊपर था डॉलर सूचकांक 
डॉलर सूचकांक 0.16 फीसदी ऊपर था, जिससे अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोना महंगा हो गया। गोल्ड ईटीएफ आउटफ्लो निवेशकों की कमजोर रुचि को दर्शाता है। दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF), एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग बुधवार को 0.60 फीसदी गिरकर 1,219.00 टन रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed