फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today 18 November 2020 latest price Gold MCX prices today fall for third day in a row silver rates drop

Gold Silver Price: लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी में भी गिरावट

Wed, 18 Nov 2020 10:34 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 18 Nov 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
Silver Gold Price Today 18 November 2020 latest price Gold MCX prices today fall for third day in a row silver rates drop
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

वैश्विक संकेतों के कारण आज भारत में सोने और चांदी की कीमत में गिरावट देखी गई। एमसीएक्स पर सोना वायदा आज 0.43 फीसदी गिरकर 50,546 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह लगातार तीसरा दिन है जब इसमें गिरावट आई है। चांदी की बात करें, तो एमसीएक्स पर चांदी वायदा 0.6 फीसदी घटकर 62,875 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में भी कम हुई सोने की दर
दुनिया के कई हिस्सों में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बावजूद वैश्विक बाजारों में आज सोने की दर कम हुई। सोना 0.2 फीसदी फिसलकर 1,876.85 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 24.47 डॉलर प्रति औंस पर थी, जबकि प्लैटिनम 925.60 डॉलर पर स्थिर था।
विज्ञापन


कोटक सिक्योरिटीज ने एक नोट में कहा है कि मिश्रित कारकों ने सोने को एक सीमा में बांध रखा है और यह प्रवृत्ति निकट अवधि में जारी रह सकती है। सोने की कीमत कोरोना वायरस के टीके की प्रगति के संकेत है। अमेरिकी दवा कंपनी मॉडर्ना इंक ने कहा है कि उसकी प्रयोगात्मक वैक्सीन कोविड-19 की रोकथाम में 94.5 फीसदी प्रभावी पाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्लेषकों का कहना है कि मॉडर्ना इंक की वैक्सीन की घोषणा के बाद सोने की कीमतों पर असर पड़ा है क्योंकि वर्तमान में बिगड़ती वायरस की स्थिति चुनौतियों से भरी है, जिसकी वजह से अधिकारियों को सख्त प्रतिबंध लगाने पड़े और आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई।

अमेरिकी प्रोत्साहन की उम्मीद ने भी सोने को निचले स्तर पर समर्थन किया। डॉलर इंडेक्स 92.450 के स्तर पर पहुंच गया, जिससे अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोना महंगा हुआ। कोटक सिक्योरिटीज ने एक नोट में कहा कि, 'मिश्रित मिश्रित कारकों के बावजूद सोने में गिरावट बनी रह सकती है।'


सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है भारत
भारत में सोने का आयात अगस्त में बढ़कर 3.7 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 1.36 अरब डॉलर था। चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। भारत में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed