{"_id":"5fb506536c81f149c607c4cd","slug":"silver-gold-price-today-18-november-2020-latest-price-gold-falls-rs-357-silver-declines-rs-532","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमत में गिरावट, जानिए कितना हुआ दाम","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमत में गिरावट, जानिए कितना हुआ दाम
Wed, 18 Nov 2020 05:02 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 18 Nov 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत में 357 रुपये की गिरावट आई। चांदी की बात करें, तो चांदी की कीमत में आज 532 रुपये की गिरावट आई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत आज 50,253 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। पीली धातु पिछले कारोबार में 50,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी की कीमत आज 62,639 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
विज्ञापन
इस संदर्भ में एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि, 'दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमतों में 357 रुपये की गिरावट दर्ज की गई।' आज डॉलर के मुकाबले रुपया लगभग 32 पैसे मजबूत हुआ, जिससे कीमत प्रभावित हुई।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोना 1,882 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी भी 24.57 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर थी।
भारत के पास इतना है सोने का भंडार
मालूम हो कि वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (World Gold Council) की रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा समय में भारत के पास 653 मेट्रिक टन सोना है। इसके साथ ही सबसे ज्यागा गोल्ड रिजर्व के मामले में भारत दुनिया में 9वें स्थान पर आता है। यह उसके कुल विदेशी मुद्रा भंडार का 7.4 फीसदी है।
विज्ञापन
सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है भारत
भारत में सोने का आयात अगस्त में बढ़कर 3.7 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 1.36 अरब डॉलर था। चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। भारत में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी लगता है।
30 फीसदी कम हुई सोने की मांग: WGC
विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस महामारी से जुड़े व्यवधानों तथा ऊंची कीमतों के कारण सितंबर तिमाही में भारत में सोने की मांग साल भर पहले की तुलना में 30 फीसदी कम होकर 86.6 टन पर आ गई। पिछले साल की सितंबर तिमाही में सोने की कुल मांग 123.9 टन रही थी। मूल्य के आधार पर, इस दौरान सोने की मांग पिछले साल के 41,300 करोड़ रुपये की तुलना में चार फीसदी कम होकर 39,510 करोड़ रुपये पर आ गई।