फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today 17 December 2020 latest price updates: Gold MCX rise for third day

Gold Silver Price: लगातार तीसरे दिन महंगा हुआ सोना वायदा, चांदी में भी इजाफा

Thu, 17 Dec 2020 10:29 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 17 Dec 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
Silver Gold Price Today 17 December 2020 latest price updates: Gold MCX rise for third day
सोना - फोटो : iStock

अमेरिकी प्रोत्साहन वार्ता में सफलता की उम्मीद से आज सोने और चांदी की वायदा कीमतों में तेजी बनी रही। एमसीएक्स पर फरवरी का सोना वायदा 0.35 फीसदी बढ़कर 49,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह लागातार तीसरा दिन है जब इसमें तेजी आई। चांदी की बात करें, तो इसकी वायदा कीमत में 1.2 फीसदी की बढ़त आई और यह 66746 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंची। पिछले सत्र में सोना वायदा 0.33 फीसदी यानी 160 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गया था, जबकि चांदी 1.5 फीसदी यानी लगभग 1,000 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ी थी।

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में 1,864.36 डॉलर पर पहुंचा सोना
वैश्विक बाजारों में आज सोने की कीमत लगभग एक सप्ताह के उच्च स्तर पर स्थिर थी, आशा है कि राजकोषीय प्रोत्साहन सौदे और कमजोर डॉलर की दिशा में प्रगति होगी। हाजिर सोना 1,864.36 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने दरों को तब तक कम रखने की प्रतिज्ञा की जब तक आर्थिक सुधार नहीं होता।
विज्ञापन


फेड ने साल की अपनी अंतिम नीतिगत बैठक में बड़े पैमाने पर तब तक परिसंपत्ति-खरीद कार्यक्रम को बनाए रखने का वादा किया, जब तक कि यह रोजगार और मुद्रास्फीति में पर्याप्त प्रगति को नहीं देखता। अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने कहा कि राजकोषीय प्रोत्साहन के लिए मामला बहुत, बहुत मजबूत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना रहा अन्य कीमती धातुओं का दाम
कमजोर डॉलर के कारण सोने की बढ़त आई है। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 0.32 फीसदी नीचे 90.073 पर था। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.3 फीसदी गिरकर 25.27 डॉलर प्रति औंस और प्लैटिनम 0.3 फीसदी गिरकर 1,031.50 डॉलर हो गया, जबकि पैलेडियम 0.3 फीसदी बढ़कर 2,333.83 डॉलर हो गया।

भारत में 25 फीसदी बढ़े दाम
सोने के व्यापारियों को अब बैंक ऑफ इंग्लैंड के नीतिगत फैसलों का इंतजार है। महंगाई और मुद्रा में आई गिरावट के खिलाफ सोने को बचाव के रूप में देखा जाता है। इस वर्ष भारत में सोने की कीमत अभी भी लगभग 25 फीसदी बढ़ी है।


कीमत में उतार-चढ़ाव के प्रमुख कारण
अमेरिकी डॉलर में उतार-चढ़ाव, बढ़ते कोरोना वायरस के मामले और इससे संबंधित प्रतिबंध, प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं से मिश्रित आर्थिक डाटा, अतिरिक्त प्रोत्साहन उपायों और ब्रेक्सिट अनिश्चितता से सोने और चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed