फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Today 15 December 2020 latest price updates: Gold MCX prices rise silver rates edge higher

Gold Silver Price: जानिए आज वायदा बाजार में कितना महंगा हुआ सोना-चांदी

Tue, 15 Dec 2020 11:46 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 15 Dec 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
Gold Price Today 15 December 2020 latest price updates: Gold MCX prices rise silver rates edge higher
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

भारतीय बाजारों में आज सोने और चांदी की वायदा कीमत में बढ़ोतरी हुई। एमसीएक्स पर फरवरी का सोना वायदा 0.2 फीसदी ऊपर 49,035 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी वायदा 0.26 फीसदी बढ़कर 63,634 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में सोने की कीमतों में 0.8 फीसदी की गिरावट आई थी जबकि चांदी में 0.5 फीसदी की गिरावट आई थी।

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजारों में सोने की कीमत में आज वृद्धि हुई क्योंकि निवेशकों ने कई देशों में कोविड-19 मामलों के बढ़ने से लगने वाले आर्थिक प्रतिबंधों की संभावना का आकलन किया। सोने का भाव 0.2 फीसदी बढ़कर 1,831.9 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 0.2 फीसदी बढ़कर 23.87 डॉलर प्रति औंस हो गई।
विज्ञापन


ईटीएफ में प्रवाह जारी
ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स सोमवार को 0.4 फीसदी गिरकर 1,171.32 टन हो गई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमतों पर आधारित होते हैं और उसके दाम में आने वाली घट-बढ़ पर ही इसका दाम भी घटता बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वर्ण ETF में 141 करोड़ रुपये की निकासी
लगातार सात महीने तक निवेश प्रवाह जारी रहने के बाद सोने के एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में नवंबर माह के दौरान निवेशकों की मुनाफा वसूली के चलते 141 करोड़ रुपये की निकासी हुई। इसके मुकाबले एक साल पहले इसी माह में स्वर्ण ईटीएफ में आठ करोड़ रुपये का निवेश प्रवाह हुआ था। एसोसिएसन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) के पास उपलब्ध आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। स्वर्ण ईटीएफ में हालांकि अप्रैल 2020 से निवेश प्रवाह जारी है लेकिन जुलाई के बाद इसकी रफ्तार कुछ धीमी पड़ी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed