फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today 1 january 2021 latest price Gold marginally lower silver declines Rs 404

2021 के पहले दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट

Fri, 01 Jan 2021 04:27 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 01 Jan 2021 04:27 PM IST
विज्ञापन
Silver Gold Price Today 1 january 2021 latest price Gold marginally lower silver declines Rs 404
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

आज साल 2021 के पहले दिन राष्ट्रीय राजधानी में सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, आज सोने की कीमत में 20 रुपये की मामूली गिरावट आई और यह 49,678 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पीली धातु पिछले कारोबारी दिन 49,698 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

विज्ञापन


404 रुपये सस्ती हुई चांदी
चांदी की बात करें, तो पिछले कारोबारी सत्र के 67,924 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले आज चांदी का भाव 404 रुपये गिरकर 67,520 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी क्रमश: 1,895 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और 26.34 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के स्तर पर था। 
विज्ञापन


एक दशक में 151 फीसदी का दिया रिटर्न
जनवरी 2011 से लेकर दिसंबर 2020 तक के आंकड़े देखें तो सोना रिटर्न के मामले में सेंसेक्स और चांदी दोनों पर भारी पड़ा है। सोने ने इस दशक में 151 फीसदी का रिटर्न दिया है। सोने ने 2011 में तो अच्छी बढ़त ली, लेकिन इसके बाद जनवरी 2012 से लेकर जून 2017 तक यह 28,000 के आसपास रहा। यानी साढ़े पांच साल तक इसने कोई रिटर्न नहीं दिया। सोने में दोबारा तेजी दिसंबर 2019 से आना शुरू हुई और इसने नया ऐतिहासिक स्तर बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना का आखिरी दिन आज
निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी कम दाम में सोना खरीद सकते हैं। यह योजना सिर्फ पांच दिन के लिए खुली है और एक जनवरी 2021 यानी आज इसका आखिरी दिन है। इसलिए अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो देर ना करें। इसकी बिक्री पर होने वाले लाभ पर आयकर नियमों के तहत छूट के साथ और कई लाभ मिलेंगे।

सस्ते में सोना खरीदने का मौका
योजना के तहत निवेश करने की अवधि 28 दिसंबर 2020 से शुरू हुई थी। सरकार की ओर से योजना में निवेश के लिए पांच दिन तक का समय दिया गया था। सरकार की ओर से गोल्ड बॉन्ड में निवेश के लिए यह वित्त वर्ष 2020-21 की नौवीं श्रृंखला है। पहली श्रृंखला 20 अप्रैल 2020 से शुरू होकर 24 अप्रैल 2020 को समाप्त हुई थी। 


योजना के तहत आप 5,000 रुपये प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। यानी अगर आप 10 ग्राम सोने खरीदते है तो उसकी कीमत 50,000 रुपये बैठती है और गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो सरकार ऐसे निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed