फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market: US tariff concerns set aside; greenery returns to domestic stock market, Sensex and Nifty rise

Share Market Opening Bell: दो दिनों की गिरावट के बाद बाजारों में तेजी; टैरिफ चिंताओं के बीच शेयरों में मजबूती

Fri, 29 Aug 2025 09:22 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 29 Aug 2025 09:22 AM IST
सार

अमेरिकी की ओर से लगाए गए मनमाने टैरिफ के बीच घरेलू शेयर बाजार ने शुक्रवार को मजबूत शुरुआत की। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी दिखी। सेंसेक्स 197.11 अंक चढ़कर 80,277.68 पर, जबकि निफ्टी 63.45 अंक बढ़कर 24,564.35 पर आ गया। ऐसे ही शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे गिरकर 87.73 पर पहुंचा।

विज्ञापन
Share Market: US tariff concerns set aside; greenery returns to domestic stock market, Sensex and Nifty rise
Share Market - फोटो : PTI

विस्तार

निचले स्तरों पर हुई भारी खरीदारी के बीच दो दिनों की भारी गिरावट के बाद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखी गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 197.11 अंक चढ़कर 80,277.68 पर पहुंच गया। ऐसे ही 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 63.45 अंक बढ़कर 24,564.35 पर आ गया।

विज्ञापन


किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की कंपनियों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, ट्रेंट, एशियन पेंट्स, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट सबसे ज्यादा फायदे में रहीं। हालांकि, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, इटरनल और इंफोसिस पिछड़ने वालों में शामिल रहे। एक्सचेंज डेटा के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 3,856.51 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 6,920.34 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
विज्ञापन


बीते दिन का हाल
इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 705.97 अंक या 0.87 प्रतिशत गिरकर 80,080.57 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 211.15 अंक या 0.85 प्रतिशत गिरकर 24,500.90 पर आ गया था। पिछले दो कारोबारी दिनों में बीएसई बेंचमार्क 1,555.34 अंक या 1.90 प्रतिशत गिर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर




अमेरिका के साथ बातचीत फिर से शुरू होने की उम्मीद
इस बीच एक सरकारी अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि भारत को प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर अमेरिका के साथ बातचीत फिर से शुरू होने की उम्मीद है। वॉशिंगटन की ओर से भारतीय वस्तुओं पर लगाए गए 50 प्रतिशत के भारी शुल्क से संबंधित मुद्दे का समाधान इस समझौते को सफल बनाने में महत्वपूर्ण होगा। हालांकि, अधिकारी ने कहा कि समझौते के लिए अगले दौर की बातचीत की नई तारीखें अभी तय नहीं हुई हैं।

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल 
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई 225 सूचकांक कमजोर रहा, जबकि शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.66 प्रतिशत गिरकर 68.17 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed