फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share market updates sensex nifty recovers afther elections results day fall

Sensex Closing Bell: चुनाव परिणाम के बाद हुए नुकसान की तेजी से भरपाई; सेंसेक्स 2303 अंक चढ़ा, निफ्टी 22600 पार

Wed, 05 Jun 2024 06:10 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 05 Jun 2024 06:10 PM IST
सार

बुधवार को सेंसेक्स 2,303.19 (3.19%) अंक मजबूत होकर 74,382.24 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 735.85 (3.36%) अंक उछलकर 22,620.35 के लेवर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share market updates sensex nifty recovers afther elections results day fall
शेयर मार्केट क्लोजिंग - फोटो : amarujala.com

विस्तार

चुनाव परिणामों के दिन औंधे मुंह गिरने के बाद बुधवार को शेयर बाजार में अगले ही दिन मजबूत रिकवरी आई। बुधवार के कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स 2300 अंक मजबूत हुआ वहीं दूसरी ओर निफ्टी भी एक ही दिन में 22500 के स्तर को पार कर गया। इस तरह बाजार ने चुनाव परिणामों के दिन हुए कुल नुकसान में से आधे की भरपाई एक दिन में ही कर ली है। बुधवार को सेंसेक्स 2,303.19 (3.19%) अंक मजबूत होकर 74,382.24 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 735.85 (3.36%) अंक उछलकर 22,620.35 के लेवर पर बंद हुआ। बुधवार के कारोबारी सत्र के दौरान प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 3% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। रिलायंस और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में चुनाव परिणाम के दिन आई गिरावट के अगले दिन रिकवरी दिखी।

विज्ञापन

सेंसेक्स के सभी 30 शेयर हरे निशान पर हुए बंद

विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में 4.5% की बढ़त आई

बुधवार के कारोबारी सत्र के दौरान हैवीवेट बैंकिंग शेयरों में 4.5% की बढ़त दर्ज की गई। दूसरी ओर, वित्तीय सेवाओं से जुड़े शेयर 4.2% प्रतिशत उछले। बैंकिंग शेयरों में लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद मंगलवार को 8% तक की गिरावट दिखी थी। बुधवार को निफ्टी एफएमसीजी 4.3% उछला वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में मांग बढ़ने से निफ्टी ऑटो 4.7% मजबूत हुआ। आईटी इंडेक्स के शेयरों में 2.4% की बढ़त आई। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप बुधवार को 13 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 407.08 लाख करोड़ रुपये हो गया। निफ्टी बैंक में बुधवार को पिछले तीन साल में एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त दिखी।

अप्रत्याशित चुनाव परिणामों के बाद 4390 अंक टूटा था सेंसेक्स

मंगलवार को लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 4,389.73 अंक या 5.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ दो महीने से अधिक के निचले स्तर 72,079.05 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स 6,234.35 अंक या 8.15 प्रतिशत के नुकसान से करीब पांच महीने के निचले स्तर 70,234.43 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 1,982.45 अंक यानी 8.52 प्रतिशत गिरकर 21,281.45 अंक के निचले स्तर पर पहुंच गया था। कारोबार के अंत में यह 1,379.40 अंक या 5.93 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 21,884.50 अंक पर बंद हुआ। हालांकि भाजपा को बहुमत नहीं मिलने के बावजूद मोदी सरकार की सत्ता में वापसी को देखते हुए निवेशकों ने अनुमान जताया था कि आने वाले दिनों में बाजार में रिकवरी दिखेगी। बुधवार को बाजार खुलने के बाद यह रिकवरी दिखने लगी।

निचले स्तरों पर खरीदारी बढ़ने से बंबई शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी के साथ कारोबार होता दिखा। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 948.83 अंक उछलकर 73,027.88 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 247.1 अंक की बढ़त के साथ 22,131.60 अंक पर पहुंच गया। 

राजग 543 सदस्यीय लोकसभा में बहुमत के 272 के आंकड़े से ऊपर है जबकि भाजपा 2014 के बाद पहली बार बहुमत के जादुई आंकड़े से पीछे रह गई है और सरकार गठन के लिए अपने सहयोगियों पर गंभीर रूप से निर्भर है। चुनाव आयोग ने सभी 543 लोकसभा सीटों के परिणाम घोषित किए हैं, जिसमें भाजपा ने 240 सीटें और कांग्रेस ने 99 सीटें जीती हैं। 

जानकार बोले- जल्द ही स्थिरता की ओर लौटेगा बाजार   

मोतीलाल ओसवाल रिसर्च की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि चुनाव परिणाम में कम बहुमत के बावजूद हमें मोदी 3.0 (निवेश केंद्रित वृद्धि, पूंजीगत खर्च, बुनियादी ढांचा निर्माण, विनिर्माण आदि) के नीतिगत एजेंडा के जारी रहने की उम्मीद है। हम ग्रामीण इलाकों में नाराजगी को दूर करने और हाशिए पर पहुंचे लोगों की मदद के लिए लोकलुभावन उपायों की भी उम्मीद कर सकते हैं। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और आईटीसी के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। लार्सन एंड टुब्रो, पावर ग्रिड, एनटीपीसी और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, "बाजार को अप्रत्याशित चुनाव परिणामों को आत्मसात करने में कुछ समय लगेगा। जल्द ही बाजार में स्थिरता लौट आएगी, लेकिन जब तक कैबिनेट और प्रमुख पोर्टफोलियो पर स्पष्टता नहीं आ जाती, तब तक अस्थिरता जारी रहेगी।" उन्होंने कहा कि बाजार में तेज गिरावट का एक सकारात्मक पहलू यह है कि अत्यधिक मूल्यांकन निवेशकों को राहत मिलेगी और मंत्रिमंडल के गठन और संरचना पर स्पष्टता आने के बाद संस्थागत खरीदारी में आसानी होगी।

मंगलवार को एफआईआई ने 12,436 करोड़ रुपये की बिकवाली की

एशियाई बाजारों में, सियोल और हांगकांग लाभ के साथ कारोबार करते दिखे जबकि टोक्यो और शंघाई में गिरावट के साथ कारोबार हुआ। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.04 प्रतिशत गिरकर 77.49 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को सकल घरेलू बाजार में 12,436.22 करोड़ रुपये निकाले। बाजार में मंगलवार को चार साल में सबसे खराब कारोबारी दिन था क्योंकि भाजपा 2014 के बाद पहली बार 272 के जादुई आंकड़े से पीछे रह गई।

एनएसई ने बनाया एक दिन में सबसे अधिक ऑर्डर का विश्व रिकॉर्ड

देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज एनएसई (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) ने बुधवार को एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। यह रिकॉर्ड एक दिन में सबसे अधिक लेन-देन का है। एनएसई पर बुधवार के कारोबारी सत्र के दौरान 1971 करोड़ ऑर्डर किए गए जो कि एक विश्व रिकॉर्ड है। औसतन रोजना 28.55 करोड़ ऑर्डर किए जाते हैं। एनएसई के सीईओ आशीष चौहान ने बुधवार के ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed