शेयर बाजार में तेजी: गिरकर संभले सेंसेक्स-निफ्टी, आईटी शेयरों में खरीदारी और एशियाई बाजारों में मजबूती का असर
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में कमजोर रुख दिखा दिया। बाद में सेंसेक्स 66.28 अंक चढ़कर 80,670.36 पर पहुंचा औरा निफ्टी 42.85 अंक बढ़कर 24,627.90 पर आ गया। ऐसे ही शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे बढ़कर 87.68 पर पहुंच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक, लार्सन एंड टुब्रो और टाटा स्टील सबसे ज्यादा फायदे में दिखीं। हालांकि, इटरनल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बजाज फाइनेंस और आईसीआईसीआई बैंक पिछड़ते नजर आए। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,202.65 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
शुरुआती कारोबार में रुपया चढ़ा
घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच शुरुआती कारोबार में रुपया सीमित दायरे में कारोबार करते हुए अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे बढ़कर 87.65 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.70 पर खुला और फिर 87.65 पर पहुंच गया। यह पिछले बंद भाव से 10 पैसे की बढ़त दिखाता है। सोमवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 17 पैसे की गिरावट के साथ 87.75 पर बंद हुआ था।
एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.33 प्रतिशत बढ़कर 66.85 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
बीते दिन का हाल
इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 746.29 अंक या 0.93 प्रतिशत बढ़कर 80,604.08 पर बंद हुआ था। ऐसे ही निफ्टी 221.75 अंक या 0.91 फीसदी बढ़कर 24,585.05 पर पहुंच गया।