फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market update sensex nifty impact of coronavirus in India

शेयर बाजार में थमा गिरावट का सिलसिला, 29000 के ऊपर पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी में भी तेजी

Tue, 31 Mar 2020 02:25 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 31 Mar 2020 02:25 PM IST
सार

  • सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन बाजार में गिरावट का सिलसिला थम गया है।
  • सेंसेक्स 625.33 अंक बढ़कर 29065.65 के स्तर पर खुला।
  • डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे मजबूत होकर 75.18 के स्तर पर खुला।  

विज्ञापन
share market update sensex nifty impact of coronavirus in India
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार को भारी गिरावट के बाद सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को बाजार हरे निशान पर खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 625.33 अंक यानी 2.20 फीसदी की बढ़त के साथ 29065.65 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 199.95 अंक यानी 2.41 फीसदी की बढ़त के साथ 8480.95 के स्तर पर खुला। इसके बाद दोपहर 2.21 बजे सेंसेक्स 1047.65 अंक की छलांग मारकर 29487.97 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 311.80 अंक बढ़कर 8592.90 के स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें तो आज इंडसइंड बैंक के अतिरिक्त सभी कंपनियों के शेयर हरे निशान पर खुले। शीर्ष बढ़त वाले शेयरों में जेएसडब्ल्यू स्टील, एचडीएफसी, टाटा स्टील, बजाज फिन्सर्व, एचडीएफसी बैंक, यूपीएल, ब्रिटानिया, आईसीआईसीआई बैंक और वेदांता लिमिटेड शामिल हैं।
विज्ञापन




सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें बैंक, मेटल, फार्मा, आईटी, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, ऑटो, एफएमसीजी, मीडिया और पीएसयू बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक बाजार पर नजर
सोमवार को दुनियाभर के बाजारों में तेजी देखने को मिली। इसकी वजह से घरेलू बाजार में भी बढ़त देखी गई है। अमेरिका का डाउ जोंस 3.19 फीसदी की बढ़त के साथ 690.70 अंक ऊपर 22,327.50 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक 3.62 फीसदी बढ़त के साथ 271.77 अंक ऊपर 7,774.15 पर बंद हुआ। एसएंडपी 3.35 फीसदी बढ़त के साथ 85.18 अंक चढ़कर 2,626.65 पर बंद हुआ। फ्रांस के सीएसी बढ़त के साथ 4,378.51 अंको पर बंद हुआ।

शुरुआती कारोबार में रुपया 9 पैसे मजबूत
डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे बढ़कर 75.52 के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 75.61 के स्तर पर बंद हुआ था।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 854.62 अंक यानी 3.00 फीसदी की बढ़त के बाद 29294.94 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 248.25 अंक यानी 3.00 फीसदी की बढ़त के बाद 8529.35 के स्तर पर था। 

पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर खुला था बाजार 
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 1070.59 अंक यानी 3.59 फीसदी की गिरावट के साथ 28745 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 284.65 अंक यानी 3.29 फीसदी की गिरावट के साथ 8375.60 के स्तर पर खुला था। 


सोमवार को जोरदार गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
सोमवार को शेयर बाजार जोरदार गिरावट पर बंद हुआ था। आज सेंसेक्स 1375.27 अंक यानी 4.61 फीसदी की गिरावट के साथ 28440.32 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 370.90 अंक यानी 4.28 फीसदी की गिरावट के साथ 8289.35 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed