फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market update sensex nifty down due to global cues and coronavirus

बाजार में जारी गिरावट का सिलसिला, सेंसेक्स 32000 और निफ्टी 9300 के नीचे

Thu, 07 May 2020 02:45 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 07 May 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
share market update sensex nifty down due to global cues and coronavirus

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार गिरावट पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स की शुरुआत 0.83 फीसदी की गिरावट के साथ 263.56 अंक नीचे 31422.19 के स्तर पर हुई। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.90 फीसदी की गिरावट के साथ 83 अंक नीचे 9187.90 के स्तर पर खुला। ब्रोकरों के अनुसार देश में कोरोना वायरस संक्रमितों के बढ़ते मामले और वृहद आर्थिक आंकड़ों की स्थिति अच्छी नहीं होने के चलते निवशकों की धारणा कमजोर रही। 

विज्ञापन


दिनभर के अपडेट्स
2.41 PM -
सेंसेक्स में 0.63 फीसदी यानी 200.75 अंकों की गिरावट देखी गई और यह 31485 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी 59.40 अंक यानी 0.64 फीसदी नीचे 9211.50 पर है।
विज्ञापन

1.43 PM - शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है। सेंसेक्स 279.80 अंक नीचे 31405.94 पर है। वहीं निफ्टी 79.45 अंक गिरकर 9191.45 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

12.39 PM - 207.87 अंक गिरकर सेंसेक्स अब भी 32000 के नीचे 31477.88 पर है। वहीं निफ्टी 44.20 अंकों की गिरावट के बाद 9226.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
11.31 AM - सेंसेक्स में 0.41 फीसदी यानी 129.94 अंकों की गिरावट देखी गई और यह 31555.81 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी 56.10 अंक यानी 0.61 फीसदी नीचे 9214.80 पर है।
10.31 AM - बीएसई का सेंसेक्स 218.86 अंक गिरकर 31466.89 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 46.55 अंक नीचे 9224.35 पर है।
9.47 AM - 166.78 अंक (0.53 फीसदी) नीचे सेंसेक्स 31518.97 पर और 32.65 अंक (0.35 फीसदी) नीचे निफ्टी 9238.25 पर कारोबार कर रहे हैं।

संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी
देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 52,952 हो गई है, जिनमें 35,902 सक्रिय हैं, 15,267 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1783 लोगों की मौत हो चुकी है। 

वैश्विक बाजार गिरावट के साथ बंद
बुधवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.91 फीसदी की गिरावट के साथ 218.45 अंक नीचे 23,664.60 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.51 फीसदी बढ़त के साथ 45.27 अंक ऊपर 8,854.39 पर बंद हुआ था। एसएंडपी 0.70 फीसदी गिरावट के साथ 20.02 अंक नीचे 2,848.42 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.03 फीसदी गिरावट के साथ 0.85 अंक नीचे 2,877.29 पर बंद हुआ था। वहीं फ्रांस, इटली, जर्मनी के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए।

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें तो आज डॉक्टर रेड्डी, एचसीएल टेक, सन फार्मा, सिप्ला, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, मारुति, एम एंड एम, अडाणी पोर्ट्स और इंफोसिस के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोल इंडिया, ओएनजीसी, ब्रिटानिया, इंडसइंड बैंक, इंफ्राटेल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर लाल निशान पर खुले।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी, फार्मा और रियल्टी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें ऑटो, एफएमसीजी, बैंक, प्राइवेट बैंक, मीडिया, मेटल और पीएसयू बैंक शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट मामूली गिरावट पर था। सेंसेक्स 8.06 अंक यानी 0.03 फीसदी की गिरावट के बाद 31677.69 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 36.85 अंक यानी 0.40 फीसदी की गिरावट के बाद 9234.05 के स्तर पर था। 


पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर खुला था बाजार 
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट पर खुला था। सेंसेक्स की शुरुआत 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 98.05 अंक नीचे 31355.46 के स्तर पर हुई थी। वहीं निफ्टी 1.10 फीसदी की गिरावट के साथ 8.90 अंक नीचे 9196.70 के स्तर पर खुला था। 

बुधवार को बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
बुधवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 232.24 अंक यानी 0.74 फीसदी की बढ़त के साथ 31685.75 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 65.30 अंक यानी 0.71 फीसदी की बढ़त के साथ 9270.90 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed