Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market Update BSE Senex NSE Nifty Stock Market Dollar Rupee Details in Hindi

Share Market: आरबीआई एमपीसी के फैसलों के बाद गिरा बाजार; सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निफ्टी 23500 से नीचे आया

Fri, 07 Feb 2025 09:36 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डायरी, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डायरी, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 07 Feb 2025 09:36 AM IST
सार

घरेलू बाजारों में शुक्रवार सुबह उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ करने के बाद बीएसई सेंसेक्स अपनी गति को आगे नहीं बढ़ा पाया और शुरुआती कारोबार में 87.32 अंक की गिरावट के साथ 77,970.84 पर आ गया। एनएसई निफ्टी 32.6 अंक फिसलकर 23,570.75 पर आ गया।

विज्ञापन
Share Market Update BSE Senex NSE Nifty Stock Market Dollar Rupee Details in Hindi
Share Market - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति के फैसले के बाद भारतीय शेयर बाजार में थोड़ी देर की बढ़त के बाद गिरावट दिखी। आरबीआई गवर्नर ने एमपीसी के फैसलों की घोषणा करते हुए रेपो रेट में 25 आधार अंकों की कटौती का एलान किया। इसके बाद प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक शुरुआत कमजोरी के बाद हरे निशान पर लौटने में सफल तो रहे पर अपनी बढ़त को बरकरार नहीं रख पाए। दोपहर 2 बजकर 58 मिनट पर सेंसेक्स 481.96 (0.61%) गिरावट के साथ 77,576.20 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। इससे पहले सेंसेक्स 550 अंकों तक फिसला। दूसरी ओर, निफ्टी 122.75 (-0.52%) अंक टूटकर 23,480.60 पर पहुंच गया।

विज्ञापन

 
इससे पहले, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 87.32 अंक गिरकर 77,970.84 अंक पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 32.6 अंक गिरकर 23,570.75 अंक पर आ गया। इसी तरह शुरुआती कारोबार में रुपया अपने सर्वकालिक निम्नतम स्तर से 16 पैसे बढ़कर 87.43 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे और उन्होंने 3,549.95 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
विज्ञापन

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

 

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर



ऐसी रही बाजार की चाल
घरेलू बाजारों में शुक्रवार सुबह उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ करने के बाद बीएसई सेंसेक्स अपनी गति को आगे नहीं बढ़ा पाया और शुरुआती कारोबार में 87.32 अंक की गिरावट के साथ 77,970.84 पर आ गया। एनएसई निफ्टी 32.6 अंक फिसलकर 23,570.75 पर आ गया।

किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से पावरग्रिड, आईटीसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, नेस्ले, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एशियन पेंट्स के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे। टाटा स्टील, जोमैटो, अल्ट्राटेक सीमेंट और महिंद्रा एंड महिंद्रा अन्य के शेयर लाभ में रहे।

रुपया निचले स्तर से उबरा
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति की घोषणा से पहले रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अपने निचले स्तर से उबरकर 16 पैसे मजबूत होकर 87.43 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 87.57 पर खुला और शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 87.43 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 16 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया गुरुवार को 16 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर 87.59 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed