{"_id":"5efc09dd136e8b38270b4bc2","slug":"share-market-today-sensex-nifty-opened-little-higher-on-wednesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बढ़त पर खुला बाजार, सेंसेक्स 37 और निफ्टी 17 अंक ऊपर","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
मामूली बढ़त पर खुला बाजार, सेंसेक्स 37 और निफ्टी 17 अंक ऊपर
Wed, 01 Jul 2020 09:28 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 01 Jul 2020 09:28 AM IST
विज्ञापन
शेयर मार्केट
- फोटो : ANI
जुलाई के पहले कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत मामूली बढ़त पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 37.84 अंक यानी 0.11 फीसदी ऊपर 34953.64 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.17 फीसदी यानी 17.20 अंकों की बढ़त के साथ 10319.30 के स्तर पर खुला।
विज्ञापन
दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज भारती एयरटेल, यूपीएल, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, एम एंड एम, टाटा मोटर्स, बजाज ऑटो, टाटा मोटर्स, बीपीसीएल, रिलायंस और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर बढ़त पर खुले। वहीं कोटक बैंक, ओएनजीसी, जी लिमिटेड, एनटीपीसी, श्री सीमेंट, नेस्ले इंडिया, मारुति, टेक महिंद्रा, एल एंड टी और पावर ग्रिड के शेयर गिरावट पर खुले।
विज्ञापन
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मीडिया और एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें फार्मा, ऑटो, मेटल, बैंक, प्राइवेट बैंक, आईटी और पीएसयू बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सुबह 9.10 बजे सेंसेक्स 93.79 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त के बाद 35009.59 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 21.70 अंक यानी 0.21 फीसदी ऊपर 10323.80 के स्तर पर था।
मंगलवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई थी। सेंसेक्स 179.57 अंक यानी 0.51 फीसदी ऊपर 35141.09 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.72 फीसदी यानी 74.75 अंकों की बढ़त के साथ 10387.15 के स्तर पर खुला था।
पिछले कारोबारी दिन मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
जून के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार मामूली गिरावट पर बंद हुआ था। कल सेंसेक्स 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 45.72 अंक नीचे 34915.80 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.10 फीसदी गिरकर 10.30 अंक नीचे 10302.10 के स्तर पर बंद हुआ था।