फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market today Opening in green mark sensex up by more than 170 points

शेयर बाजार में जोरदार बढ़त, 425 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी में भी तेजी

Wed, 12 Feb 2020 10:26 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 12 Feb 2020 10:26 AM IST
सार

  • बुधवार को शेयर बाजार में जोरदार बढ़त देखने को मिल रही है। 
  • सुबह 10:21 बजे सेंसेक्स 425.90 अंकों की बढ़त के बाद 41,642.04 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 
  • डॉलर के मुकाबले आज रुपया 71.23 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
Share Market today Opening in green mark sensex up by more than 170 points
शेयर मार्केट - फोटो : ANI

विस्तार

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार में जोरादार बढ़त देखने को मिली। सुबह 10:21 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 425.90 अंक यानी 1.03 फीसदी की बढ़त के बाद 41,642.04 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 114.05 अंक यानी 0.94 फीसदी की बढ़त के बाद 12,221.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

विज्ञापन

41,389.23 के स्तर पर खुला था सेंसेक्स 

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 173.09 अंक यानी 0.42 फीसदी की बढ़त के बाद 41,389.23 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 50.90 अंक यानी 0.42 फीसदी की बढ़त के बाद 12,158.80 के स्तर पर खुला था।

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, कोल इंडिया, एसबीआई, वेदांता लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, ग्रासिम, जी लिमिटेड और एम एंड एम के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं इंडसइंड बैंक, यस बैंक, इंफ्राटेल, टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और सन फार्मा के शेयर लाल निशान पर खुले।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज रियल्टी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें आईटी, फार्मा, मेटल, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, एफएमसीजी, ऑटो और मीडिया शामिल हैं।  

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:11 बजे शेयर मार्केट बढ़त पर था। सेंसेक्स 114.71 अंक यानी 0.28 फीसदी की बढ़त के बाद 41,330.85 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 43.10 अंक यानी 0.36 फीसदी की बढ़त के बाद 12,151 के स्तर पर था। 

डॉलर के मुकाबले 71.23 के स्तर पर खुला रुपया 

डॉलर के मुकाबले आज रुपया 71.23 के स्तर पर खुला। इससे पहले मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 71.28 के स्तर पर बंद हुआ था।

मंगलवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार 

पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे वाले दिन शेयर बाजार जोरदार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 236.52 अंक यानी 0.58 फीसदी की बढ़त के बाद 41,216.14 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 76.40 अंक यानी 0.63 फीसदी की बढ़त के बाद 12,107.90 के स्तर पर बंद हुआ था। 

पिछले कारोबारी दिन 295 अंकों की बढ़त पर खुला था सेंसेक्स

इससे पहले मंगलवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था। सेंसेक्स 296.36 अंक यानी 0.72 फीसदी की बढ़त के बाद 41,275.98 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 87.87 अंक यानी 0.73 फीसदी की बढ़त के बाद 12,119.20 के स्तर पर खुला था। बाद में सुबह 10:02 बजे सेंसेक्स 461.41 अंक यानी 1.13 फीसदी की बढ़त के बाद 41,441.03 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 136.30 अंक यानी 1.13 फीसदी की बढ़त के बाद 12,167.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed