फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market today Opening flat on thursday

सपाट स्तर पर हुई बाजार की शुरुआत, डॉलर के मुकाबले 71.39 पर रुपया

Thu, 13 Feb 2020 09:24 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 13 Feb 2020 09:24 AM IST
सार

  • गुरुवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला।
  • सेंसेक्स 31.12 अंकों की गिरावट के बाद 41,534.78 के स्तर पर खुला। 
  • डॉलर के मुकाबले आज रुपया 71.39 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
Share Market today Opening flat on thursday

विस्तार

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 31.12 अंक यानी 0.07 फीसदी की गिरावट के बाद 41,534.78 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 5.10 अंक यानी 0.04 फीसदी की बढ़त के बाद 12,206.30 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एसबीआई, इंफोसिस, बीपीसीएल, इंफ्राटेल, वेदांता लिमिटेड, जी लिमिटेड और ओएनजीसी के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं यूपीएल, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक, एम एंड एम और गेल के शेयर लाल निशान पर खुले।

विज्ञापन

यस बैंक ने रोका तीसरी तिमाही का नतीजा

गुरुवार को यस बैंक के शेयर में बढ़त देखी गई। सुबह 9:53 बजे यस बैंक का शेयर 1.25 अंक यानी 3.69 फीसदी की बढ़त के बाद 36.45 के स्तक पर था। वहीं पिछले कारोबारी दिन यह 35.20 के स्तर पर बंद हुआ था और शुरुआती कारोबार में यह 36.95 के स्तर पर खुला था। संकट में फंसे निजी क्षेत्र के यस बैंक ने कहा है कि उसके चालू वित्त वर्ष की दिसंबर में समाप्त तीसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी करने में देरी होगी। इस संदर्भ में बैंक ने कहा कि उसका प्रबंधन इस समय कोष जुटाने की प्रक्रिया में अत्यधिक व्यस्त है। ऐसे में तीसरी तिमाही के परिणाम मार्च के मध्य तक आने की उम्मीद है। बैंक अपना तीसरी तिमाही का वित्तीय परिणाम 14 मार्च, 2020 या उससे पहले जारी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज प्राइवेट बैंक, एफएमसीजी और ऑटो लाल निशान पर बंद हुए। वहीं रियल्टी, आईटी, फार्मा, मेटल, पीएसयू बैंक और मीडिया हरे निशान पर खुले। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट बढ़त पर था। सेंसेक्स 141.31 अंक यानी 0.34 फीसदी की बढ़त के बाद 41,707.21 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 18.35 अंक यानी 0.15 फीसदी की बढ़त के बाद 12,219.55 के स्तर पर था। 

डॉलर के मुकाबले 71.39 के स्तर पर खुला रुपया 

डॉलर के मुकाबले आज रुपया 71.39 के स्तर पर खुला। इससे पहले बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 71.33 के स्तर पर बंद हुआ था।

बुधवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार 

पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 349.76 अंक यानी 0.85 फीसदी की बढ़त के बाद 41,565.90 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 93.30 अंक यानी 0.77 फीसदी की बढ़त के बाद 12,201.20 के स्तर पर बंद हुआ था। 

पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर खुला था सेंसेक्स

इससे पहले बुधवार को शेयर बाजार में जोरादार बढ़त देखने को मिली थी। सेंसेक्स 173.09 अंक यानी 0.42 फीसदी की बढ़त के बाद 41,389.23 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 50.90 अंक यानी 0.42 फीसदी की बढ़त के बाद 12,158.80 के स्तर पर खुला था। इसके बाद सुबह 10:21 बजे सेंसेक्स 425.90 अंकों की बढ़त के बाद 41,642.04 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 12,221.95 के स्तर पर था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed