फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market Today Opening Bell Sensex NSE Nifty BSE Check Stock Market Updates In Hindi

Share Market Opening Bell: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी; बाद में उतार-चढ़ाव के बीच सपाट रुख

Fri, 04 Jul 2025 09:40 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 04 Jul 2025 09:40 AM IST
सार

घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सपाट शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 67.34 अंक बढ़कर 83,306.81 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 23.55 अंक बढ़कर 25,428.85 पर पहुंचा। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे बढ़कर 85.36 पर पहुंचा।

विज्ञापन
Share Market Today Opening Bell Sensex NSE Nifty BSE Check Stock Market Updates In Hindi
शेयर बाजार का हाल - फोटो : PTI

विस्तार

बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान बैंक शेयरों में खरीदारी और अमेरिकी बाजारों में तेजी के बीच थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हालांकि, बाद में बाजार में सपाट रुख देखने को मिला। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 67.34 अंक बढ़कर 83,306.81 पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 23.55 अंक बढ़कर 25,428.85 पर पहुंच गया। बाद में दोनों प्रमुख सूचकांकों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा और वे सपाट कारोबार कर रहे थे। बीएसई बेंचमार्क 13.55 अंक गिरकर 83,221.65 पर और निफ्टी 4.15 अंक गिरकर 25,400.40 पर कारोबार कर रहा था। 

विज्ञापन

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन



किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक प्रमुख फायदे में दिखाई दिए। हालांकि, ट्रेंट, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा और मारुति पिछड़ते नजर आए। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 1,481.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। डीआईआई ने 1,333.06 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

एशियाई और अमेरिकी बाजार का हाल
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 225 सूचकांक और शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ बंद हुआ। गुरुवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक दायरे में बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.42 प्रतिशत गिरकर 68.51 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
जियोजित इन्वेस्टमेंट के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, 'निफ्टी की 25,200-25,800 की सीमा को तुरंत तोड़ने के लिए कोई ट्रिगर नहीं है। इस सीमा के भीतर कारोबार करते हुए भी बाजार लचीला है। इस लचीलेपन को बाहरी तौर पर मदर मार्केट अमेरिका की मजबूती से समर्थन मिल रहा है, जहां एसएंडपी 500 और नैस्डैक रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं।'

बीते दिन का हाल
इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 170.22 अंक या 0.20 प्रतिशत गिरकर 83,239.47 पर बंद हुआ था। ऐसे ही निफ्टी 48.10 अंक या 0.19 प्रतिशत गिरकर 25,405.30 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed