Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market Today Opening Bell Sensex NSE Nifty BSE Check Stock Market Updates In Hindi

Share Market: बैंक शेयरों में गिरावट से बाजार में चार दिन की तेजी थमी; सपाट शुरुआत के बाद गिरे सेंसेक्स-निफ्टी

Mon, 30 Jun 2025 09:27 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 30 Jun 2025 09:27 AM IST
सार

इससे पहले बीते शुक्रवार को सेंसेक्स 303.03 अंक या 0.36 फीसदी चढ़कर 84,000 के स्तर पर पहुंच गया और 84,058.90 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 88.80 अंक यानी 0.35% बढ़कर 25,637.80 अंक पर पहुंच गया था। आइए जानते हैं आज का हाल...

विज्ञापन
Share Market Today Opening Bell Sensex NSE Nifty BSE Check Stock Market Updates In Hindi
शेयर बाजार का हाल - फोटो : PTI

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को सपाट शुरुआत हुई। हालांकि, थोड़ी देर में ही बाजार लाल निशान पर आ गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 182.77 अंक गिरकर 83,876.13 पर और निफ्टी 46.25 अंक गिरकर 25,591.55 पर पहुंच गया। फिलहाल सेंसेक्स 300 से ज्यादा और निफ्टी 90 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे बढ़कर 85.48 पर पहुंचा।

विज्ञापन

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसी रही बाजार की चाल
बैंक शेयरों में मुनाफावसूली के बीच चार दिन की तेजी के बाद सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 182.77 अंक गिरकर 83,876.13 पर आ गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 46.25 अंक गिरकर 25,591.55 पर आ गया। 

किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक पिछड़ते नजर आए। ऐसे ही लार्सन एंड टुब्रो, ट्रेंट, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और इटरनल हरे निशान पर दिखाई दिए। पिछले चार कारोबारी दिनों में सेंसेक्स 2,162.11 अंक या 2.64 प्रतिशत उछला था। ऐसे ही निफ्टी 665.9 अंक या 2.66 प्रतिशत चढ़ा था। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,397.02 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक और शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहा था, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग नकरात्मक रुख के साथ कारोबार करता दिखा। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.24 प्रतिशत गिरकर 67.61 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed