Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market Today Opening Bell Sensex NSE Nifty BSE Check Stock Market Updates In Hindi

Share Market: सपाट शुरुआत के बाद घरेलू शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार; सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी भी उछला

Thu, 26 Jun 2025 09:18 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 26 Jun 2025 09:18 AM IST
सार

इससे पहले बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 700.40 अंक या 0.85 प्रतिशत उछलकर 82,755.51 पर बंद हुआ था। निफ्टी 200.40 अंक या 0.80 प्रतिशत चढ़कर 25,244.75 पर बंद हुआ था। पढ़ें आज का हाल...

विज्ञापन
Share Market Today Opening Bell Sensex NSE Nifty BSE Check Stock Market Updates In Hindi
Share Market - फोटो : PTI

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार की गुरुवार को सपाट शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 163.27 अंक चढ़कर 82,918.78 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 64.35 अंक चढ़कर 25,309.10 पर पहुंचा। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे बढ़कर 85.88 पर पहुंचा।
विज्ञापन

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन



ईरान-इस्राइल युद्ध विराम को लेकर आशावाद से तेजी 
ईरान और इस्राइल के बीच युद्ध विराम को लेकर आशावाद के बीच इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली। इस तरह से लगातार तीसरे दिन बाजार में तेजी दिखी। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 163.27 अंक चढ़कर 82,918.78 पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 64.35 अंक चढ़कर 25,309.10 पर पहुंच गया। बाद में बीएसई बेंचमार्क 415.98 अंक चढ़कर 83,171.49 पर और निफ्टी 115.50 अंक चढ़कर 25,359.45 तक पहुंचा।

किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, टाटा स्टील, इटरनल, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस और अदानी पोर्ट्स के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज पिछड़ते नजर आए। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 2,427.74 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,372.96 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, 'इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध विराम के साथ वैश्विक स्तर पर बाजार जोखिम भरे मोड में हैं। चूंकि पारस्परिक टैरिफ मुद्दे को संबोधित किया जाना बाकी है, इसलिए निरंतर रैली मुश्किल होगी। निकट अवधि में बाजार का ध्यान इस बात पर रहेगा कि 9 जुलाई के आसपास क्या होता है, जब पारस्परिक टैरिफ का 90-दिवसीय विराम समाप्त होगा।' 

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल 
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 225 सूचकांक और शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक ऊपर कारोबार कर रहा था, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी और हांगकांग का हैंग सेंग लाल निशान पर था। बुधवार को अमेरिकी बाजार मिले-जुले नोट पर बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.22 प्रतिशत बढ़कर 67.83 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed