Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market Today Opening Bell Sensex NSE Nifty BSE Check Stock Market Updates In Hindi

Share Market Opening Bell: घरेलू शेयर बाजार में हरियाली, शुरुआती कारोबार में उछले सेंसेक्स-निफ्टी

Wed, 25 Jun 2025 10:42 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 25 Jun 2025 10:42 AM IST
सार

इससे पहले मंगलवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 158.32 अंक या 0.19 प्रतिशत चढ़कर 82,055.11 पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी 72.45 अंक या 0.29 प्रतिशत बढ़कर 25,044.35 पर बंद हुआ था। आइए जानते हैं आज का हाल...

विज्ञापन
Share Market Today Opening Bell Sensex NSE Nifty BSE Check Stock Market Updates In Hindi
बाजार का हाल - फोटो : ANI

विस्तार

ईरान और इस्राइल के बीच संघर्ष विराम के बाद पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेतों के बीच वैश्विक बाजारों में तेजी के चलते बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 426.79 अंक बढ़कर 82,481.90 पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 123.25 अंक चढ़कर 25,167.60 पर पहुंच गया। फिलहाल सेंसेक्स 550 से ज्यादा और निफ्टी 150 से ज्यादा अंकों की बढ़त के साथ हरे निशान पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन


किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में टाइटन, एचसीएल टेक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा स्टील सबसे ज्यादा फायदे में दिखीं। ऐसे ही कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक पिछड़ते नजर आए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.30 प्रतिशत उछलकर 68.01 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 5,266.01 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,209.60 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 
विज्ञापन


क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
रिलायंस सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख विकास जैन ने बाजार खुलने से पहले अपनी टिप्पणी में कहा, 'ईरान और इस्राइल के बीच संघर्ष विराम के बाद भू-राजनीतिक तनाव कम होने, अमेरिकी बाजार चार महीने के उच्चतम स्तर पर बंद होने और कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के कारण बाजार सकारात्मक रुख के साथ खुलने की उम्मीद है। पिछले कुछ दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में 15 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है, जो 5 महीने के निचले स्तर 68 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर




एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल 
एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, शंघाई का एसएसई कंपोजिट इंडेक्स और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि जापान का निक्केई 225 इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा। मंगलवार को अमेरिकी बाजार काफी बढ़त के साथ बंद हुए।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे चढ़ा
इस्राइल और ईरान के बीच संघर्ष रुकने की उम्मीद और घरेलू शेयर बाजारों में मजबूत शुरुआत के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे बढ़कर 85.92 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय पर रुपया 86.00 पर खुला और 85.92 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद से 13 पैसे अधिक है। स्थानीय इकाई ने मंगलवार को लगभग पांच वर्षों में अपनी सबसे बड़ी एकल-दिवसीय वृद्धि दर्ज की थी और डॉलर के मुकाबले 73 पैसे बढ़कर 86.05 पर बंद हुई थी।

बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.30 प्रतिशत बढ़कर 68.01 डॉलर प्रति बैरल पर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान और इस्राइल के बीच संघर्ष विराम की मध्यस्थता के बाद वायदा कारोबार में वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.30 प्रतिशत बढ़कर 68.01 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed