{"_id":"68a6989dbcef740db7007551","slug":"share-market-today-opening-bell-sensex-nse-nifty-bse-check-stock-market-updates-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Share Market: रिलायंस और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में खरीदारी, शुरुआती कारोबार में उछला शेयर बाजार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Share Market: रिलायंस और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में खरीदारी, शुरुआती कारोबार में उछला शेयर बाजार
Thu, 21 Aug 2025 09:25 AM IST
अभिषेक दीक्षित
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 21 Aug 2025 09:25 AM IST
सार
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 373.33 अंक चढ़कर 82,231.17 पर आ गया, जबकि निफ्टी 94.3 अंक बढ़कर 25,144.85 पर पहुंचा। ऐसे ही शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे बढ़कर 86.99 पर पहुंच गया।
विज्ञापन
बाजार का हाल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांकों ने गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी के बीच सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत की। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 373.33 अंक चढ़कर 82,231.17 पर पहुंच गया। ऐसे ही 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 94.3 अंक बढ़कर 25,144.85 पर आ गया।
विज्ञापन
किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ट्रेंट, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स सबसे ज्यादा फायदे में रहीं। हालांकि, इटरनल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस और टेक महिंद्रा पिछड़ गए। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,100.09 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,806.34 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
विज्ञापन
सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
विज्ञापन
एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि प्रस्तावित जीएसटी सुधारों और हाल ही में क्रेडिट रेटिंग में सुधार से निवेशकों का विश्वास बढ़ा है। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, 'बाजार में एक दिलचस्प रुझान यह है कि अमेरिका में गिरावट के रुख के विपरीत भारत में लगातार तेजी जारी है। अमेरिका में संभावित बढ़ती मुद्रास्फीति की चिंता वहां के बाजार पर दबाव बना रही है। वहीं, भारत में साहसिक सुधार पहल और बाजार में निरंतर धन प्रवाह बाजार को लचीलापन प्रदान कर रहे हैं।'
पंचिग एरर के कारण क्लीन साइंस एंड टेक्नोलॉजी के शेयरों में गिरावट
क्लीन साइंस एंड टेक्नोलॉजी के शेयरों की ब्लॉक बिक्री के दौरान गुरुवार को एक बड़ी गड़बड़ी दिखी। दरअसल उनके ब्रोकर एवेंडस स्पार्क इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की ओर से प्रमोटरों की 24 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचते समय पंचिंग एरर हुई जिसके कारण कंपनी के शेयरों में बड़ी बिकवाली दिखी। बाजार की भाषा में इसे फैट फिंगर एरर कहा जाता है। बाजार के सूत्रों के अनुसार प्रमोटर 24 प्रतिशत शेयर बेचला चाहते थे लेकिन ब्रोकर की गलती के कारण कहीं अधिक (सूत्रों के अनुसार 56%) शेयरों की बिक्री के ऑर्डर डल गए। इससे शेयरों में भारी बिकवाली दिखी। कंपनी के शेयर 9% तक फिसलते दिखे।
एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी और शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहा था, जबकि जापान का निक्केई 225 सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग लाल निशान पर कारोबार कर रहा था। बुधवार को अमेरिकी बाजार अधिकतर गिरावट के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.43 प्रतिशत बढ़कर 67.13 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
बीते दिन का हाल
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को लगातार पांचवें दिन तेजी के साथ सेंसेक्स 213.45 अंक या 0.26 फीसदी चढ़कर 81,857.84 पर बंद हुआ था। ऐसे ही निफ्टी 69.90 अंक या 0.28 प्रतिशत बढ़कर 25,050.55 पर पहुंच गया था।