फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market Today Opening Bell Sensex NSE Nifty BSE Check Stock Market Rupee Dollar Updates In Hindi

Share Market: घरेलू शेयर बाजार में हरियाली बरकरार; सेंसेक्स ने पकड़ी रफ्तार, निफ्टी में भी लगाई छलांग

Wed, 02 Jul 2025 09:21 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 02 Jul 2025 09:21 AM IST
सार

अमेरिका के साथ संभावित व्यापार समझौते को लेकर आशावाद के बीच बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। आईटी ब्लू-चिप शेयरों में खरीदारी से भी शुरुआती कारोबार के दौरान इक्विटी बाजारों में तेजी आई।

विज्ञापन
Share Market Today Opening Bell Sensex NSE Nifty BSE Check Stock Market Rupee Dollar Updates In Hindi
शेयर मार्केट - फोटो : amarujala.com

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को भी हरियाली बरकरार रही। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 236.56 अंक चढ़कर 83,933.85 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 66.3 अंक चढ़कर 25,608.10 पर पहुंचा। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे गिरकर 85.62 पर आ गया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 90.83 अंक या 0.11 प्रतिशत बढ़कर 83,697.29 पर बंद हुआ था। निफ्टी 24.75 अंक या 0.10 प्रतिशत बढ़कर 25,541.80 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन



आईटी स्टॉक चमके
सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में आईटी और ऑटो सेक्टर में खरीदारी देखी गई। सुबह सेंसेक्स 225.5 अंक या 0.27 फीसदी बढ़कर 83,922.79 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 58.75 अंक या 0.23 प्रतिशत बढ़कर 25,600.55 पर था।

किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स पैक में इंफोसिस, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक और अदाणी पोर्ट्स टॉप गेनर्स रहे। एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, बीईएल और इटरनल टॉप लूजर्स रहे। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 1 जुलाई को अपनी बिकवाली जारी रखी और 1,970.14 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने अपनी खरीद जारी रखी और उसी दिन 771.08 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल 
एशियाई बाजारों में बैंकॉक, चीन, जापान, सोल और जकार्ता लाल निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि केवल हांगकांग हरे निशान में कारोबार कर रहा था। पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिका में डाउ जोंस 400.17 अंक या 0.91 प्रतिशत की बढ़त के साथ 44,494.94 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 6.90 अंक या 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,198.05 पर बंद हुआ और नैस्डैक 166.85 अंक या 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 20,202.89 पर बंद हुआ था। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.06 प्रतिशत बढ़कर 67.15 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed