{"_id":"689c0eedc99763c4c1059ddb","slug":"share-market-today-opening-bell-sensex-nse-nifty-bse-check-stock-market-related-updates-in-hindi-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Share Market: अमेरिका में स्थिर मुद्रास्फीति के आंकड़ों के बाद शेयर बाजार में हरियाली; सेंसेक्स-निफ्टी उछले","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Share Market: अमेरिका में स्थिर मुद्रास्फीति के आंकड़ों के बाद शेयर बाजार में हरियाली; सेंसेक्स-निफ्टी उछले
Wed, 13 Aug 2025 09:35 AM IST
अभिषेक दीक्षित
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 13 Aug 2025 09:35 AM IST
सार
घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को हरियाली दिखी। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 327.79 अंक चढ़कर 80,563.38 पर पहुंच गया। ऐसे ही निफ्टी 112.15 अंक बढ़कर 24,599.55 पर आ गया। इसके अलावा शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे गिरकर 87.69 पर खुला।
विज्ञापन
Share Market
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में स्थिर मुद्रास्फीति के आंकड़ों से वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा जुलाई में खुदरा मुद्रास्फीति के आठ साल के निचले स्तर 1.55 फीसदी पर आने से भी घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख देखने को मिला। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 327.79 अंक चढ़कर 80,563.38 पर पहुंच गया। ऐसे ही 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 112.15 अंक बढ़कर 24,599.55 पर आ गया।
विज्ञापन
किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की कंपनियों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, टाटा स्टील, इटरनल और इंफोसिस के शेयरों में तेजी देखी गई। हालांकि, मारुति, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और बजाज फिनसर्व पिछड़ते नजर आए। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 3,398.80 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
विज्ञापन
खुदरा मुद्रास्फीति आठ साल के निचले स्तर पर
इससे पहले मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, खुदरा मुद्रास्फीति जुलाई में घटकर 1.55 फीसदी के आठ साल के निचले स्तर पर आ गई। यह जनवरी 2019 के बाद पहली बार रिजर्व बैंक की उम्मीद के स्तर से नीचे है। खाद्य पदार्थों की कीमतों में नरमी की वजह से खुदरा मुद्रास्फीति में गिरावट देखी गई है।
विज्ञापन
सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
- मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा, 'भारत में कम उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के आंकड़ों और अमेरिका में स्थिर मुद्रास्फीति से सकारात्मक संकेतों के कारण निफ्टी और बैंक निफ्टी में तेजी का रुख रहा।'
- जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, 'अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन की वार्ता एक सकारात्मक संकेत दे सकती है, लेकिन इसकी कोई निश्चितता नहीं है।'
एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को काफी बढ़त के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.06 प्रतिशत बढ़कर 66.16 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
बीते दिन का हाल
इससे पहले बीते दिन यानी मंगलवार को सेंसेक्स 368.49 अंक या 0.46 फीसदी गिरकर 80,235.59 पर बंद हुआ था। ऐसे ही निफ्टी 97.65 अंक या 0.40 फीसदी गिरकर 24,487.40 पर बंद हुआ था।