फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market today closed on a positive note sensex above 38000

बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स ने छुआ 38,000 का स्तर

Thu, 23 Jul 2020 03:47 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 23 Jul 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
share market today closed on a positive note sensex above 38000
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.71 फीसदी की बढ़त के साथ 268.95 अंक ऊपर 38140.47 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.74 फीसदी ऊपर 82.85 अंकों की बढ़त के साथ 11215.45 के स्तर पर बंद हुआ। कल शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस, टेक महिंद्रा, एसबीआई, आईओसी, आईटीसी, कोटक बैंक, एशियन पेंट्स और बजाज ऑटो के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, श्री सीमेंट, इंफोसिस, टीसीएस, इंफोसिस, ग्रासिम, एचडीएफसी, कोल इंडिया, एल एंड टी और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें फार्मा, मीडिया, बैंक, प्राइवेट बैंक,  एफएमसीजी, रियल्टी, पीएसयू बैंक, मेटल और ऑटो शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामूली गिरावट पर खुला था बाजार
आज शेयर बाजार की शुरुआत मामूली गिरावट पर हुई थी। सेंसेक्स 79.75 अंक यानी 0.21 फीसदी नीचे 37791.77 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.24 फीसदी यानी 26.75 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 11105.85 के स्तर पर खुला था।


पिछले कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
पिछले पांच कारोबारी दिन से शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ था। जबकि उससे पहले लगातार पांच कारोबारी दिनों से शेयर बाजार तेजी पर बंद हो रहा था। कल सेंसेक्स 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 58.81 अंक नीचे 37871.52 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.27 फीसदी नीचे 29.65 अंकों की गिरावट के साथ 11132.60 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed