फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market today closed on a positive note for fifth consecutive working day

लगातार पांचवें कारोबारी दिन बाजार में बहार, 511 अंकों के जोरदार उछाल पर बंद हुआ सेंसेक्स

Tue, 21 Jul 2020 03:50 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 21 Jul 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
share market today closed on a positive note for fifth consecutive working day
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार फिर से जोरदार बढ़त पर बंद हुआ। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1.37 फीसदी की तेजी के साथ 511.34 अंक ऊपर 37930.33 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.27 फीसदी ऊपर 140.05 अंकों की बढ़त के साथ 11162.25 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन

पिछले पांच कारोबारी दिनों से शेयर बाजार तेजी पर बंद हो रहा है।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज पावर ग्रिड, आईओसी, बीपीसीएल, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति, गेल, कोटक बैंक और टाटा मोटर्स के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं बजाज फाइनेंस, बजाज फिन्सर्व, ब्रिटानिया, एशियन पेंट्स, इंफ्राटेल, सिप्ला, भारती एयरटेल, सन फार्मा, डॉक्टर रेड्डी और सन फार्मा के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन


वोडाफोन आइडिया व भारती एयरटेल के शेयर में भारी गिरावट 
उच्चतम न्यायालय के दूरसंचार कंपनियों को एजीआर बकाया चुकाने के लिए 15-20 साल का समय देने को अनुचित बताने के बाद वोडाफोन आइडिया के शेयर में मंगलवार को भारी गिरावट देखी गई। आज वोडाफोन आइडिया का शेयर 7.69 फीसदी गिरकर 8.40 के स्तर पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में यह 8.95 के स्तर पर खुला था और पिछले कारोबारी दिन 9.10 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारती एयरटेल के शेयर में भी गिरावट देखी गई। आज भारती एयरटेल का शेयर 1.33 फीसदी गिरकर 568.10 के स्तर पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में यह 580 के स्तर पर खुला था और पिछले कारोबारी दिन 575.75 के स्तर पर बंद हुआ था।

दरअसल उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को दूरसंचार कंपनियों से दो टूक शब्दों में कहा था कि वह समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) से संबंधित बकाये के पुन: आकलन के बारे में चंद सेकेंड के लिए भी दलीलें नहीं सुनेगा। एजीआर की राशि करीब 1.6 लाख करोड़ रुपये है। न्यायमूर्ति अरूण मिश्रा, न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर और न्यायमूर्ति एमआर शाह की पीठ ने दूरसंचार कंपनियों द्वारा समायोजित सकल राजस्व से संबंधित बकाए के भुगतान की समय सीमा के मसले पर सुनवाई पूरी कर ली। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा और एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें मीडिया, आईटी, रियल्टी, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, बैंक, मेटल और ऑटो शामिल हैं।

हरे निशान पर खुला था बाजार
आज शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई थी। आज सेंसेक्स 414.34 अंक यानी 1.11 फीसदी ऊपर 37833.33 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 1.00 फीसदी यानी 110.25 अंकों की बढ़त के साथ 11132.45 के स्तर पर खुला।


पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार
सोमवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार जोरदार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1.08 फीसदी की तेजी के साथ 398.85 अंक ऊपर 37418.99 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.11 फीसदी ऊपर 120.50 अंकों की बढ़त के साथ 11022.20 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed