फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market today closed on a negative note yes bank hits lower cap

सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, यस बैंक को लगा 10 फीसदी का लोअर सर्किट

Mon, 27 Jul 2020 03:39 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 27 Jul 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
share market today closed on a negative note yes bank hits lower cap
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 194.17 अंक नीचे 37934.73 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.56 फीसदी नीचे 62.35 अंकों की गिरावट के साथ 11131.80 के स्तर पर बंद हुआ। कंपनियों के तिमाही नतीजे और अमेरिका-चीन संबंधों से जुड़े घटनाक्रमों से इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा चाल होगी। साथ ही निवेशकों की निगाह कोरोना वायरस महामारी के रुख पर भी रहेगी।

विज्ञापन


यस बैंक को लगा 10 फीसदी का लोअर सर्किट
एफपीओ शेयरों की लिस्टिंग के बाद आज यस बैंक के शेयर का भाव 9.89 फीसदी की गिरावट के साथ 12.30 रुपये पर रह गया। इस तरह बैंक को लोअर सर्किट का सामना करना पड़ा। यस बैंक बाजार हैसियत के लिहाज से देश का सातवां सबसे बड़े निजी बैंक है। बैंक ने 12 रुपये प्रति शेयर की दर से फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर के जरिए 15,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं।  
विज्ञापन


बीएसई ने शुक्रवार को नोटिस में कहा था कि, 'यस बैंक के 12,50,44,33,750 इक्विटी शेयरों को लिस्ट किया गया है और 27 जुलाई 2020 को एक्सचेंज पर ट्रेडिंग के लिए स्वीकृति दी गई है। ये शेयर कंपनी के पहले से मौजूद इक्विटी शेयर के बराबर के हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि शेयर बाजार में 10 फीसदी या उससे ज्यादा की गिरावट की स्थिति में लोअर सर्किट लगता है। इस दौरान ट्रेडिंग रोक दी जाती है। यानी कोई भी शेयर बाजार में किसी तरह का कारोबार नहीं कर सकता। इसका मकसद निवेशकों के निवेश को सुरक्षित रखा होता है।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एचसीएल टेक, इंफोसिस, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, बीपीसीएल, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, जी लिमिटेड, हिंडाल्को और बजाज ऑटो के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं आईसीआईसीआई बैंक, जी लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा, इंडसइंड बंक, एक्सिस बैंक, ग्रासिम, बजाज फाइनेंस और सिप्ला के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी और मेटल के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें फार्मा, मीडिया, बैंक, प्राइवेट बैंक, एफएमसीजी, रियल्टी, पीएसयू बैंक और ऑटो शामिल हैं।

बढ़त पर खुला था बाजार
आज शेयर बाजार की शुरुआत मामूली बढ़त पर हुई। सेंसेक्स 23.43 अंक यानी 0.06 फीसदी ऊपर 38152.33 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.16 फीसदी यानी 17.85 अंकों की बढ़त के साथ 11212 के स्तर पर खुला था।


पिछले कारोबारी दिन मामूली गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार मामूली गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 11.57 अंक नीचे 38128.90 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 0.19 फीसदी नीचे 21.30 अंकों की गिरावट के साथ 11194.15 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed