{"_id":"5f229d746676af4449194976","slug":"share-market-today-closed-on-a-negative-note-sensex-down-by-335-points","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर की उथल-पुथल के बाद लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, 335 अंक लुढ़का सेंसेक्स","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
दिनभर की उथल-पुथल के बाद लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, 335 अंक लुढ़का सेंसेक्स
Thu, 30 Jul 2020 03:44 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 30 Jul 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.88 फीसदी की गिरावट के साथ 335.06 अंक नीचे 37736.07 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.90 फीसदी नीचे 100.70 अंकों की गिरावट के साथ 11102.15 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
इन कारकों से प्रभावित हुआ बाजार
देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों की वजह से भी निवेशक चिंतित हैं। बुधवार को देश में कोविड-19 संक्रमण के मामले 15 लाख को पार कर गए। गुरुवार को देश में पहली बार कोरोना के 52,123 नए मामले सामने आए। आंकड़ों के अनुसार, यह लगातार आठवां दिन है जब कोविड-19 के एक दिन में 45,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। तिमाही नतीजों के बीच शेयर आधारित गतिविधियां देखने को मिल रही हैं और यह रुख अभी जारी रहने की संभावना है। साथ ही अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने महत्वपूर्ण ब्याज दरों को शून्य के स्तर के करीब रखा है, जिससे बाजार प्रभावित हुआ। अमेरिका-चीन के बीच बढ़ती तनातनी पर भी निवेशकों की नजर है।
विज्ञापन
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज डॉक्टर रेड्डी, सन फार्मा, विप्रो, वेदांता लिमिटेड, सिप्ला, मारुति, इंपोसिस, ब्रिटानिया, एशियन पेंट्स और रिलायंस के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं इंडसइंड बंक, बीपीसीएल, आईओसी, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, ग्रासिम, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स और ओएनजीसी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी और फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें ऑटो, बैंक, मीडिया, प्राइवेट बैंक, फाइनेंस सर्विस, मेटल, एफएमसीजी, रियल्टी और पीएसयू बैंक शामिल हैं।
हरे निशान पर खुला था बाजार
आज शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई थी। सेंसेक्स 200.72 अंक यानी 0.53 फीसदी ऊपर 38271.85 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.44 फीसदी यानी 49.80 अंकों की बढ़त के साथ 11252.70 के स्तर पर खुला था।
पिछले कारोबारी दिन गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 1.10 फीसदी की गिरावट के साथ 421.82 अंक नीचे 38071.13 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.90 फीसदी नीचे 102.10 अंकों की गिरावट के साथ 11198.45 के स्तर पर बंद हुआ था।