फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market today closed on a negative note relaince share price above 2000 fir the first time

शेयर बाजार में कमजोरी के बावजूद रिलायंस के शेयर में उछाल, पहली बार 2000 रुपये के पार

Wed, 22 Jul 2020 03:44 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 22 Jul 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
share market today closed on a negative note relaince share price above 2000 fir the first time
रिलायंस - फोटो : सोशल मीडिया

मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर आज पहली पर 2000 रुपये के स्तर के पार चला गया। घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के बावजूद आरआईएल के शेयर में तेजी आई। यह 32.45 अंक (1.65 फीसदी) बढ़कर 2004 के स्तर पर बंद हुआ। मार्च माह में 867.82 रुपये के निचले स्तर से रिलायंस के शेयरों में 130 फीसदी की तेजी आई है। जबकि शुरुआती कारोबार में यह 1983 के स्तर पर खुला था और पिछले कारोबारी दिन 1971.55 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन


13 लाख करोड़ के मार्केट कैप वाली देश की पहली कंपनी
बाजार पूंजीकरण की बात करें, तो इस लिहाज से यह देश की सबसे बड़ी कंपनी है। 13 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप को पार करने वाली यह भारत की पहली कंपनी है। अभी कंपनी का मार्केट कैप 13.17 लाख करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ। जबकि इससे पहले लगातार पांच कारोबारी दिनों से शेयर बाजार तेजी पर बंद हो रहा था। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 58.81 अंक नीचे 37871.52 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.27 फीसदी नीचे 29.65 अंकों की गिरावट के साथ 11132.60 के स्तर पर बंद हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, टाइटन, जी लिमिटेड, आईटीसी, एनटीपीसी, यूपीएल, वेदांता लिमिटेड और इंफ्राटेल के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं टाटा मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प, बीपीसीएल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा स्टील, विप्रो, मारुति, श्री सीमेंट, ब्रिटानिया और इंफोसिस के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा, मीडिया, बैंक और प्राइवेट बैंक हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एफएमसीजी, आईटी, रियल्टी, पीएसयू बैंक, मेटल और ऑटो लाल निशान पर।

हरे निशान पर खुला था बाजार
आज शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई थी। सेंसेक्स 25.68 अंक यानी 0.07 फीसदी ऊपर 37956.01 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.06 फीसदी यानी 7.10 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 11169.40 के स्तर पर खुला था।


पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार
पिछले पांच कारोबारी दिनों से शेयर बाजार तेजी पर बंद हो रहा है। मंगलवार को सेंसेक्स 1.37 फीसदी की तेजी के साथ 511.34 अंक ऊपर 37930.33 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.27 फीसदी ऊपर 140.05 अंकों की बढ़त के साथ 11162.25 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed