{"_id":"5f1ab6278ebc3e63804600c6","slug":"share-market-today-closed-on-a-negative-note-but-reliance-share-price-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में गिरावट के बावजूद रिलायंस के शेयर में उछाल, IT के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
बाजार में गिरावट के बावजूद रिलायंस के शेयर में उछाल, IT के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर
Fri, 24 Jul 2020 03:51 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 24 Jul 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार मामूली गिरावट पर बंद हुआ। लेकिन इसके बावजूद मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिडेट (आरआईएल) ने फिर इतिहास रच दिया। रिलायंस का बाजार पूंजीकरण (बाजार हैसियत) शुक्रवार को कारोबार के दौरान 14 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े के पार चला गया। कंपनी के शेयरों में तेजी के चलते उसने इस मुकाम को हासिल किया है।
विज्ञापन
आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 11.57 अंक नीचे 38128.90 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.19 फीसदी नीचे 21.30 अंकों की गिरावट के साथ 11194.15 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एचसीएल टेक, सन फार्मा, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बंक, इंफोसिस और विप्रो के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एक्सिस बैंक, जी लिमिटेड, हिंडाल्को, एसबीआई, गेल, ग्रासिम, आईसीआईसीआई बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स और इंफ्राटेल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
14.11 लाख करोड़ रुपये हुई रिलायंस की बाजार हैसियत
रिलायंस का बाजार पूंजीकरण अब 14.11 लाख करोड़ रुपये हो गया है। शेयर में 4.40 फीसदी यानी 90.60 अंकों की बढ़त आई और यह 2148.40 पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में रिलायंस का शेयर 2058 के स्तर पर खुला था और पिछले कारोबारी दिन यह 2057.80 के स्तर पर बंद हुआ था।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें फार्मा, मीडिया, बैंक, प्राइवेट बैंक, एफएमसीजी, रियल्टी, पीएसयू बैंक, मेटल और ऑटो शामिल हैं।
गिरावट पर खुला था बाजार
आज शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट पर हुई थी। सेंसेक्स 260.66 अंक यानी 0.68 फीसदी नीचे 37879.81 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.77 फीसदी यानी 86.35 अंकों की गिरावट के साथ 11129.10 के स्तर पर खुला था।
पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। कल सेंसेक्स 0.71 फीसदी की बढ़त के साथ 268.95 अंक ऊपर 38140.47 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.74 फीसदी ऊपर 82.85 अंकों की बढ़त के साथ 11215.45 के स्तर पर बंद हुआ। कल शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था।