फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market Sensex Nifty Today on 26th March 2021 Update Benchmark indices open higher

Sensex, Nifty Today: बाजार में रौनक: 672 अंक ऊपर कारोबार कर रहा सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल

Fri, 26 Mar 2021 12:20 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 26 Mar 2021 12:20 PM IST
सार

  • पिछले कारोबारी दिन बाजार में भारी गिरावट आई थी, लेकिन आज घरेलू बाजार में रौनक लौटी।
  • आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। 
  • सेंसेक्स 487.40 अंकों (1.01 फीसदी) की बढ़त के साथ 48,927.52 के स्तर पर खुला।
  • दोपहर 12.14 बजे सेंसेक्स 49 हजार के पार पहुंच गया है। इसमें 672.91 अंकों की तेजी आई।

विज्ञापन
Share Market Sensex Nifty Today on 26th March 2021 Update Benchmark indices open higher
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। इसके बाद बाजार में तेजी जारी है। बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 200.82 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जो कल 198.75 लाख करोड़ रुपये था। पिछले कारोबारी दिन बाजार में भारी गिरावट आई थी, लेकिन आज घरेलू बाजार में रौनक लौटी।

विज्ञापन


दोपहर 12.14 बजे- बीएसई का सेंसेक्स 49 हजार के पार पहुंच गया है। इसमें 672.91 अंकों की तेजी आई और यह 49113.03 के स्तर पर है। निफ्टी 213.25 अंक ऊपर 14538.15 के स्तर पर है।  
विज्ञापन

सुबह 10.33 बजे- सेंसेक्स 511.34 अंकों के उछाल के साथ 48951.46 पर और निफ्टी 165.95 अंक ऊपर 14490.85 के स्तर पर है। 
सुबह 9.15 बजे - शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 487.40 अंकों (1.01 फीसदी) की बढ़त के साथ 48,927.52 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 152.90 अंक यानी 1.07 फीसदी ऊपर 14,477.80 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में 1036 शेयरों में तेजी आई, 222 शेयरों में गिरावट आई, वहीं 48 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में खरीदारी से लौटी रौनक
अमेरिकी अर्थव्यवस्था में बेहतर रिकवरी की उम्मीद से बाजार में निवेशकों ने खरीदारी की। डाउ जोंस इंडेक्स 199 अंक बढ़त के साथ 32,619 पर बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स 15 अंक बढ़कर 12,977 अंकों पर बंद हुआ। हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 287 अंक यानी एक फीसदी चढ़कर 28,187 पर पहुंच गया है। चीन के शंघाई कंपोजिट 46 अंक ऊपर 3,409 पर कारोबार कर रहा है। जापान का निक्केई इंडेक्स 464 अंक चढ़कर 29,194 पर कारोबार कर रहा है। कोरिया के कोस्पी इंडेक्स और ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरीज में भी 0.80 फीसदी तक की बढ़त है।

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान टीसीएस के अतिरिक्त सभी बड़ी कंपनियों के शेयर बढ़त पर खुले। शीर्ष बढ़त वाले शेयरों में बजाज ऑटो, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, ओएनजीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल, एचडीएफसी, पावर ग्रिड, आईटीसी, टाइटन, आदि शामिल हैं।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा और एफएमसीजी से अतिरिक्त सभी सेक्टर्स की शुरुआत गिरावट पर हुई। इनमें मेटल, आईटी, रियल्टी, मीडिया, बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, ऑटो, पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 294.51 अंक (0.61 फीसदी) ऊपर 48734.63 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 83.80 अंक (0.58 फीसदी) ऊपर 14408.70 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 57.07 अंकों (0.12 फीसदी) की गिरावट के साथ 49,123.24 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 30.85 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 14,518.55 के स्तर पर खुला था। इसके बाद दिनभर बाजार में गिरावट जारी रही।


गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार 
गुरुवार को शेयर बाजार में दिनभर गिरावट रही। सेंसेक्स 740.19 अंक यानी 1.51 फीसदी नीचे 48440.12 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 224.50 अंक यानी 1.54 फीसदी की गिरावट के साथ 14324.90 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed