फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Nifty Share Market Close Today Latest News: sensex ended above 46600 nifty also higher

Sensex Nifty Today: शेयर बाजार में तेजी, 403 अंक उछलकर 46666 पर बंद हुआ सेंसेक्स

Wed, 16 Dec 2020 03:41 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 16 Dec 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
Sensex Nifty Share Market Close Today Latest News: sensex ended above 46600 nifty also higher
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार आज बंद - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

सकारात्मक वैश्विक रुझानों और घरेलू आर्थिक संकेतों में सुधार के चलते आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.87 फीसदी की बढ़त के साथ 403.29 अंक ऊपर 46666.46 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.85 फीसदी (114.85 अंक) की तेजी के साथ 13682.70 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


बाजार विशेषज्ञों ने कहा कि घरेलू मोर्चे पर सकारात्मक आर्थिक संकेतों और वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुझानों के चलते भारतीय शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाइयों पर बने हुए हैं। मालूम हो कि सूचकांक ने वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। हालांकि विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। 
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज हिंडाल्को, भारती एयरटेल, एचडीएफसी, ओएनजीसी और डिविस लैब के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, गेल और एनटीपीसी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज पीएसयू बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें फाइनेंस सर्विसेज, मीडिया, ऑटो, मेटल, फार्मा, आईटी, रियल्टी, एफएमसीजी, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

भारत में लगातार बढ़ रहा है एफडीआई
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि देश में विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने वाली नीतियों के चलते प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अप्रैल-सितंबर 2020 के दौरान एफडीआई 13 फीसदी बढ़कर लगभग 40 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। उन्होंने सीआईआई के 'पार्टनरशिप समिट 2020' में कहा, 'भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश लगातार बढ़ रहा है। इस साल के पहले नौ महीनों में कोविड-19 महामारी के बावजूद हमारा एफडीआई बढ़ा है और आज हमारी एफडीआई नीति दुनिया में सबसे सुविधाजनक और अनुकूल नीतियों में एक है।'

बढ़त पर खुला था बाजार
आज शेयर बाजार बढ़त पर खुला था। सेंसेक्स 288.89 अंक (0.62 फीसदी) ऊपर 46552.06 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी की शुरुआत 83.50अंकों की तेजी (0.62 फीसदी) के साथ 13651.40 के स्तर पर हुई थी। दोनों सूचकांक अपनी सर्वकालिक ऊंचाइयों पर थे।


मंगलवार को मामूली बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
मंगलवार को शेयर बाजार मामूली बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 9.71 अंक ऊपर 46263.17 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.07 फीसदी (9.70 अंक) की तेजी के साथ 13567.85 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed