फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market Sensex Nifty Today closing sensex down by 37 points nifty above 13100

Sensex Nifty Today: मामूली गिरावट पर बंद हुआ बाजार, 37 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी 13100 के पार

Wed, 02 Dec 2020 03:39 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 02 Dec 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
share market Sensex Nifty Today closing sensex down by 37 points nifty above 13100
शेयर बाजार - फोटो : PTI

आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार मामूली गिरावट पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 37.40 अंक नीचे 44618.04 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.03 फीसदी (3.60 अंक) की गिरावट के साथ 13105.45 के स्तर पर बंद हुआ। गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य पर सोमवार को भारतीय शेयर बाजार, बॉन्ड और मुद्रा बाजार बंद थे। 

विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज गेल, ओएनजीसी, एशियन पेंट्स, कोल इंडिया और टाइटन के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, श्री सीमेंट और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज बैंक, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक और फाइनेंस सर्विसेज के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें एफएमसीजी, फार्मा, मीडिया, रियल्टी, ऑटो, आईटी और मेटल शामिल हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ नगर निगम ने बीएसई बॉन्ड प्लेटफॉर्म का उपयोग करके प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर म्युनिसिपल बॉन्ड के जरिए 200 करोड़ जुटाए और इसके साथ ही यह बॉन्ड एक्सचेंज पर सूचीबद्ध हो गया। इसके लिए 21 निविदाकर्ताओं ने बोलियां लगाई। कॉर्पोरेशन के 200 करोड़ रुपये निर्गम आकार वाले इस प्रस्ताव की शुरुआत के एक मिनट के भीतर ही निविदाकर्ताओं ने बोलियां लगाई, जिसे 13 नवंबर 2020 को सब्सक्रिप्शन के लिए खोला गया था।

पिछले सप्ताह शेयर बाजार में साप्ताहिक बढ़त दर्ज की गई थी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 267.47 अंक यानी 0.61 फीसदी की साप्ताहिक बढ़त के साथ 44,149.72 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 109.90 अंक यानी 0.85 फीसदी उछलकर 12,968.95 अंक पर पहुंच गया। मालूम हो कि सूचकांक ने वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। हालांकि विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। 




रोल्स-रॉयस और इंफोसिस के बीच करार
रॉल्स-रॉयस और इंफोसिस ने भारत में वैमानिकी इंजीनियरिंग क्षेत्र के लिए करार किया है। दोनों कंपनियों ने कहा कि भारत में रोल्स-रॉयस के असैन्य वैमानिकी कारोबार के लिए इंजीनियरिंग और शोध एवं विकास सेवाएं जुटाने को यह करार किया गया है। कुल भागीदारी के तहत रॉल्स -रॉयस बंगलूरू में अपने इंजीनियरिंग केंद्र की असैन्य वैमानिकी क्षमताओं का एक उल्लेखनीय हिस्सा इंफोसिस को स्थानांतरित करेगी। मालूम हो कि आज इंफोसिस का शेयर 1,134 पर खुलने के बाद 0.36 फीसदी ऊपर 1,142 के स्तर पर बंद हुआ। मौजूदा समय में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 4.84 लाख करोड़ रुपये है।


गिरावट पर खुला था बाजार
आज शेयर बाजार गिरावट पर खुला था। सेंसेक्स 76.33 अंक (0.17 फीसदी) नीचे 44,579.11 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी की शुरुआत 18.30 अंकों की गिरावट (0.14 फीसदी) के साथ 13,090.70 पर हुई थी। 

मंगलवार को बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
मंगलवार को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 1.15 फीसदी की बढ़त के साथ 505.72 अंक ऊपर 44655.44 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.08 फीसदी (140.10 अंक) की तेजी के साथ 13109.05 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed