फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market Sensex Nifty Today closing sensex and nifty settles at record high

Sensex Nifty Today: लगातार पांचवें दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी ने बनाया ऊंचाई का नया रिकॉर्ड

Mon, 07 Dec 2020 03:45 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 07 Dec 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
share market Sensex Nifty Today closing sensex and nifty settles at record high
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भी शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.77 फीसदी की तेजी के साथ 347.42 अंक ऊपर 45426.97 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.73 फीसदी (97.20 अंक) की तेजी के साथ 13355.75 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स-निफ्टी ने अपना अब तक नया रिकॉर्ड स्तर कायम किया है। मालूम हो कि कोविड-19 वैक्सीन से जुड़ी खबरों तथा अमेरिका में एक और प्रोत्साहन पैकेज से जुड़े घटनाक्रमों से इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताते हुए कहा कि निवेशकों की निगाह कोरोना वायरस से जुड़ी खबरों के साथ वैश्विक घटनाक्रमों पर भी रहेगी। 

विज्ञापन


बीते सप्ताह 929 अंक चढ़ा सेंसेक्स
बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 929.83 अंक या 2.10 फीसदी चढ़ा। वहीं निफ्टी में 289.60 अंक या 2.23 फीसदी का उछाल आया। मालूम हो कि सूचकांक ने वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। हालांकि विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। 
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज अडाणी पोर्ट्स, यूपीएल, हिंदस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल और ओएनजीसी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एसबीआई लाइफ, नेस्ले इंडिया, कोटक बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा स्टील के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो रियल्टी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें बैंक, आईटी, प्राइवेट बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, फार्मा, मीडिया, ऑटो और मेटल शामिल हैं।  

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बढ़ा
बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में 91,629.38 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में आईसीआईसीआई बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रहीं। सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में इजाफा हुआ। वहीं दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। 

NTPC करेगी 4,000 करोड़ रुपये के मसाला बॉन्ड की पुनर्खरीद
सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी ने अपने बांडधारकों या ऋणदाताओं से 4,000 करोड़ रुपये के मसाला बॉन्ड की पुनर्खरीद की पेशकश की है। मसाला बॉन्ड भारतीय रुपये में देश से बाहर जारी किए जाते हैं। एनटीपीसी ने 4,000 करोड़ रुपये के मसाला बॉन्ड की पुनर्खरीद की पेशकश की है। कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि इस पेशकश के तहत 10 अगस्त 2016 को रुपये मूल्य में जारी 2,000 करोड़ रुपये के 7.375 फीसदी नोट्स की वापस खरीद की जाएगी। इन बॉन्ड का भुगतान 10 अगस्त 2021 (2021 नोट्स) को किया जाना है। 

बढ़त पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में मिश्रित वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुला था। सेंसेक्स 36.30 अंक (0.08 फीसदी) ऊपर 45115.85 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी शुरुआती कारोबार में 10.30 अंकों की तेजी (0.08 फीसदी) के साथ 13268.80 के स्तर पर खुला था। 


शुक्रवार को बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
शुक्रवार को शेयर बाजार में जोरदार तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स-निफ्टी ने नई ऊंचाइयों को छुआ। सेंसेक्स 1.00 फीसदी की तेजी के साथ 446.90 अंक ऊपर 45079.55 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.95 फीसदी (124.65 अंक) की तेजी के साथ 13258.55 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed