फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market Sensex Nifty Today closing on positive note sensex up by 194 points nifty above 12900

Sensex Nifty Today: शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स में 194 अंकों का उछाल, पहुंचा 44000 के पार

Mon, 23 Nov 2020 03:44 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 23 Nov 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
share market Sensex Nifty Today closing on positive note sensex up by 194 points nifty above 12900
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख तथा विदेशी कोषों के प्रवाह से आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार की धारणा मजबूत हुई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.44 फीसदी की तेजी के साथ 194.90 अंक ऊपर 44077.15 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.52 फीसदी (67.40 अंक) की तेजी के साथ 12926.45 के स्तर पर बंद हुआ। सूचकांक ने वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। हालांकि विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। 

विज्ञापन


एफपीआई ने नंवबर में डाले 49,553 करोड़ रुपये 
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने इस महीने में अब तक भारतीय बाजारों में 49,553 करोड़ रुपये डाले हैं। उच्च तरलता की स्थिति तथा अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावों को लेकर असमंजस दूर होने के बाद वैश्विक संकेतक बेहतर हुए हैं, जिससे भारतीय बाजारों में एफपीआई का निवेश बढ़ा है। एफपीआई ने 3 से 20 नवंबर के दौरान शेयरों में शुद्ध रूप से 44,378 करोड़ रुपये तथा ऋण या बांड बाजार में 5,175 करोड़ रुपये का निवेश किया है। 
विज्ञापन


इस हफ्ते इन कारकों से प्रभावित होगा बाजार
शेयर बाजार की चाल इस हफ्ते कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों तथा डेरिवेटिव्स अनुबंधों के निपटान पर निर्भर करेगी। इस वजह से इस सप्ताह शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। विशेषज्ञों ने कहा कि इसके अलावा कोविड-19 के टीके से संबंधित खबरों, अमेरिका में प्रोत्साहन उपायों की चर्चा तथा वैश्विक रुख बाजार की दिशा तय करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज इडसइंड बैंक, ओएनजीसी, गेल, डॉक्टर रेड्डी और इंफोसिस के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई लाइफ और टाइटन के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज पीएसयू बैंक, बैंक, प्राइवेट बैंक और फाइनेंस सर्विसेज के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें फार्मा, मीडिया, एफएमसीजी, आईटी, रियल्टी, मेटल और ऑटो शामिल हैं।  

हरे निशान पर खुला था बाजार
आज शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 350.09 अंक (0.80 फीसदी) ऊपर 44232.34 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी की शुरुआत 95 अंकों की तेजी (0.74 फीसदी) के साथ 12954 पर हुई थी।


पिछले कारोबारी दिन बाजार में आई थी तेजी
पिछले कारोबारी दिन सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.65 फीसदी की तेजी के साथ 282.29 अंक ऊपर 43882.25 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.68 फीसदी (87.35 अंक) की तेजी के साथ 12859.05 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed