{"_id":"5f8eb8ea8ebc3e5fa477bd98","slug":"share-market-sensex-nifty-today-closing-on-positive-note-sensex-up-by-112-points","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Nifty Today: कमजोर वैश्विक रुख के बावजूद बढ़त पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 112 अंकों का उछाल","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Nifty Today: कमजोर वैश्विक रुख के बावजूद बढ़त पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 112 अंकों का उछाल
Tue, 20 Oct 2020 05:05 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 20 Oct 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार आज बंद
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के बावजूद आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.28 फीसदी की तेजी के साथ 112.77 अंक ऊपर 40544.37 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.20 फीसदी (23.75 अंक) की बढ़त के साथ 11896.80 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल और एचडीएफसी बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं ब्रिटानिया, ओएनजीसी, गेल, आईओसी और यूपीएल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, मीडिया, आईटी, फार्मा और ऑटो हरे निशान पर बंद हुए। वहीं, दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद एफएमसीजी, मेटल और पीएसयू बैंक लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
गिरावट पर खुला था बाजार
आज सेंसेक्स 65.65 अंक (0.16 फीसदी) नीचे 40365.95 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी की शुरुआत 12.05 अंक (0.10 फीसदी) नीचे 11,861 पर हुई थी।
पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबरी दिन शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1.12 फीसदी की तेजी के साथ 448.62 अंक ऊपर 40431.60 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.94 फीसदी (110.60 अंक) की बढ़त के साथ 11873.05 के स्तर पर बंद हुआ था।