फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market Sensex Nifty Today closing on positive note sensex below 40000 on monday

Sensex Nifty Today: दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त पर बंद हुआ बाजार, लेकिन सेंसेक्स अब भी 40000 के नीचे

Mon, 02 Nov 2020 03:42 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 02 Nov 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
share market Sensex Nifty Today closing on positive note sensex below 40000 on monday
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

आज दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.36 फीसदी की तेजी के साथ 143.51 अंक ऊपर 39757.58 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.23 फीसदी (26.75 अंक) की बढ़त के साथ 11669.15 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2.63 फीसदी नीचे आया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 2.41 फीसदी की गिरावट आई। 
विज्ञापन


इस सप्ताह इन कारकों से प्रभावित होगा बाजार
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव तथा कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से वैश्विक वृद्धि को लेकर अनिश्चितता के चलते इस सप्ताह शेयर बाजार दबाव में रहेंगे। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका और यूरोप में हाल में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के बाद कई यूरोपीय अर्थव्यवस्थाओं में लॉकडाउन लगाया गया है। इससे निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। हालांकि, इसके साथ ही विश्लेषकों का मानना है कि कंपनियों के उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजों तथा आर्थिक आंकड़ों में सुधार से बाजार को समर्थन मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण घटा
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में नौ के बाजार पूंजीकरण में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,63,510.28 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। समीक्षाधीन सप्ताह में कोटक महिंद्रा बैंक को छोड़कर शीर्ष 10 की सूची की अन्य कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एयरटेल और एचसीएल टेक्नोलॉजीज का स्थान रहा।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी और भारती एयरटेल के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं इचर मोटर्स, रिलायंस, एचसीएल टेक और टाटा स्टील के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज पीएसयू बैंक, बैंक, प्राइवेट बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, एफएमसीजी और रियल्टी हरे निशान पर बंद हुए। वहीं आईटी, फार्मा, मीडिया, मेटल और ऑटो लाल निशान पर बंद हुए।  

दूसरी तिमाही में 57.5 फीसदी घटा HDFC का लाभ
आवास ऋण कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड का सितंबर में समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 57.5 फीसदी घटकर 4,600 करोड़ रुपये रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 10,389 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। एचडीएफसी ने बयान में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी एकीकृत कुल आय बढ़कर 34,090.45 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 32,850.89 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी ने कहा, '30 सितंबर, 2019 को समाप्त तिमाही में उसे अपनी अनुषंगी गृह फाइनेंस लि. का नियंत्रण छोड़ने पर 8,000 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।' 

एकल आधार पर तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 28 फीसदी घटकर 2,870.12 करोड़ रुपये रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3,961.53 करोड़ रुपये रहा था। एकल आधार पर कंपनी की कुल आय घटकर 11,732.70 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 13,494.12 करोड़ रुपये रही थी। तिमाही के दौरान एचडीएफसी की शुद्ध ब्याज आय 21 फीसदी बढ़कर 3,647 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3,021 करोड़ रुपये रही थी। 

बढ़त पर खुला था बाजार
आज सेंसेक्स 151.82 अंक (0.38 फीसदी) ऊपर 39765.89 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी की शुरुआत 54.95 अंकों की तेजी (0.47 फीसदी) की साथ 11697.35 पर हुई थी। 


पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबरी दिन शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 135.78 अंक नीचे 39614.07 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.24 फीसदी (28.40 अंक) की गिरावट के साथ 11642.40 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed