फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Nifty Share Market Today Closing News:closing on positive note on last trading day of the week

Sensex Nifty Today: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन तेजी के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल

Fri, 23 Oct 2020 03:41 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 23 Oct 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
Sensex Nifty Share Market Today Closing News:closing on positive note on last trading day of the week
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार में आज बढ़त - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेतों और एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टीसीएस जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.31 फीसदी की तेजी के साथ 127.01 अंक ऊपर 40685.50 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.28 फीसदी (33.90 अंक) की बढ़त के साथ 11930.35 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को सकल आधार पर 1,118.46 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। रिलायंस सिक्योरिटीज के प्रमुख (संस्थागत कारोबार) अर्जुन यश महाजन ने कहा कि वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेतों को बीच घरेलू बाजार अच्छे दिख रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज मारुति, एम एंड एम, टाटा स्टील, पावर ग्रिड और बजाज ऑटो के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं गेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक, हिंडाल्को और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी और फार्मा लाल निशान पर बंद हुए। वहीं मीडिया, आईटी, एफएमसीजी, ऑटो, फाइनेंस सर्विसेज, मेटल और पीएसयू बैंक हरे निशान पर बंद हुए।  


बढ़त पर खुला था बाजार
आज सेंसेक्स 203.48 अंक (0.50 फीसदी) ऊपर 40761.97 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी की शुरुआत 61.45 अंक (0.52 फीसदी) ऊपर 11,957.90 पर हुई थी। 

पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबरी दिन शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 148.82 अंक नीचे 40558.49 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 0.35 फीसदी (41.20 अंक) की गिरावट के साथ 11896.45 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed