फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market BSE Sensex NSE Nifty Today Closing Latest News: closing on negative note sensex below 40000 on friday

Sensex Nifty Today: दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट पर बंद हुआ बाजार, 40000 के नीचे सेंसेक्स

Fri, 30 Oct 2020 03:49 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 30 Oct 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
Share Market BSE Sensex NSE Nifty Today Closing Latest News: closing on negative note sensex below 40000 on friday
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार में आज गिरावट - फोटो : PTI

आज दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भी शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 135.78 अंक नीचे 39614.07 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.24 फीसदी (28.40 अंक) की गिरावट के साथ 11642.40 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। शेयर बाजारों के आंकड़ों से पता चला कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बृहस्पतिवार को 420.95 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।
विज्ञापन


मुद्रा बाजार बंद
ईद-ए-मिलाद के अवसर पर आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार बंद रहे। इस मौके पर अवकाश के कारण विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार नहीं हुआ। बाजार में सोमवार से सामान्य कारोबार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कारकों से प्रभावित हुआ बाजार 
दरअसल, दुनिया में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप बढ़ रहा है। अमेरिका, रूस, फ्रांस और अन्य यूरोप के देशों में वायरस दोबारा तेजी से फैलने लगा है। इसलिए कई देशों में नए प्रतिबंध भी लगाए हैं। इसके अतिरिक्त अमेरिका ने तीन नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से निवेशक बाजार में निवेश को लेकर सतर्क हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि प्रोत्साहन पैकेज को चुनाव के बाद जारी किया जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि रिपब्लिकन पार्टी और डेमोक्रेट्स के बीच इस मुद्दे पर बातचीत सही दिशा में नहीं पहुंच सकी। इन सभी कारकों से बाजार प्रभावित हुआ।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज अडाणी पोर्ट्स, बीपीसीएल, कोल इंडिया, एनटीपीसी और सन फार्मा के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं भारती एयरटेल, हीरो मोटोकॉर्प, मारुति, इचर मोटर्स और बजाज फाइनेंस के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी, फार्मा, मीडिया, मेटल और रियल्टी हरे निशान पर बंद हुए। वहीं पीएसयू बैंक, बैंक, प्राइवेट बैंक, एफएमसीजी, ऑटो और फाइनेंस सर्विसेज लाल निशान पर बंद हुए।  

गिरावट पर खुला था बाजार
आज सेंसेक्स 50.71 अंक (0.13 फीसदी) नीचे 39699.14 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी की शुरुआत 7.90 अंकों की मामूली गिरावट (0.07 फीसदी) की साथ 11662.90 पर हुई थी। दिनभर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहा। 


पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबरी दिन शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.43 फीसदी की गिरावट के साथ 172.61 अंक नीचे 39749.85 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 0.50 फीसदी (58.80 अंक) की गिरावट के साथ 11670.80 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed