{"_id":"5fb6450a8ebc3e9b861cb712","slug":"share-market-sensex-nifty-today-closing-on-negative-note-nifty-below-12800","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Nifty Today: शेयर बाजार में सुस्ती, 580 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी में भी गिरावट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Nifty Today: शेयर बाजार में सुस्ती, 580 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी में भी गिरावट
Thu, 19 Nov 2020 03:42 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 19 Nov 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1.31 फीसदी की गिरावट के साथ 580.09 अंक नीचे 43599.96 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.39 फीसदी (166.55 अंक) की गिरावट के साथ 12771.70 के स्तर पर बंद हुआ। 16 नवंबर 2020 को दिवाली बलिप्रतिपदा के उपलक्ष्य पर घरेलू शेयर बाजार बंद था।
विज्ञापन
आज बैंकिंग शेयरों में दबाव देखने को मिला। इसके अलावा कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से भी बाजार में गिरावट आई। विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार बने रहे और शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक उन्होंने बुधवार को सकल आधार पर 3,071.93 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
विज्ञापन
सूचकांक ने वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। हालांकि विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विश्वभर के बाजारों में गिरावट
बुधवार को विश्वभर के बाजारों में गिरावट देखने को मिली। अमेरिका का डाउ जोंस 1.16 फीसदी गिरावट के साथ 344.93 अंक नीचे 29,438.40 पर बंद हुआ था। नैस्डैक इंडेक्स 0.69 फीसदी की गिरावट के साथ 82.78 अंक नीचे 11,894.70 पर बंद हुआ था। एसएंडपी 500 इंडेक्स 41.74 अंक नीचे 3,567.79 पर बंद हुआ था। एशियाई बाजारों में आज जापान का निक्केई इंडेक्स 179 अंक नीचे 25,548 पर कारोबार कर रहा था। हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स भी 182 अंकों की गिरावट के साथ 26,362 पर कारोबार कर रहा था।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज पावर ग्रिड, आईटीसी, एनटीपीसी, कोल इंडिया और टाटा स्टील के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एसबीआई, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
TCS शेयरधारकों ने शेयर पुनर्खरीद योजना को दी मंजूरी
देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने बुधवार को कहा कि उसके शेयरधारकों ने 16,000 करोड़ रुपये मूल्य तक की शेयर पुनर्खरीद योजना को मंजूरी दे दी है। पिछले महीने टीसीएस के निदेशक मंडल ने कंपनी के 5,33,33,333 तक इक्विटी शेयर के पुनर्खरीद को मंजूरी दी थी। यह पुनर्खरीद 16,000 करोड़ रुपये तक का होगा।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी और मीडिया के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें फार्मा, आईटी, पीएसयू बैंक, बैंक, प्राइवेट बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, रियल्टी, मेटल और ऑटो शामिल हैं।
लाल निशान पर खुला था बाजार
आज शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 284.74 अंक (0.64 फीसदी) नीचे 43895.31 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी की शुरुआत 76.20 अंकों की गिरावट (0.59 फीसदी) के साथ 12862.10 पर हुई थी।
पिछले कारोबारी दिन बाजार में आई थी तेजी
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ। सेंसेक्स 0.52 फीसदी की तेजी के साथ 227.34 अंक ऊपर 44180.05 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 0.50 फीसदी (64.05 अंक) की बढ़त के साथ 12938.25 के स्तर पर बंद हुआ था। यह बाजार का उच्चतम स्तर है।