फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market Sensex Nifty Today closing Indian benchmark ended lower sensex down by 434 points

लगातार चौथे दिन लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, 434 अंक गिरकर 51000 के नीचे सेंसेक्स

Fri, 19 Feb 2021 03:46 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 19 Feb 2021 03:46 PM IST
विज्ञापन
share market Sensex Nifty Today closing Indian benchmark ended lower sensex down by 434 points
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार भारी गिरावट पर बंद हुआ। गिरावट का यह लगातार चौथा कारोबारी दिन है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 434.93 अंक (0.85 फीसदी) नीचे 50889.76 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 137.20 अंक यानी 0.91 फीसदी की गिरावट के साथ 14981.75 के स्तर पर बंद हुआ। मालूम हो कि पिछले कई दिनों से घरेलू शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार कर रहा था, लेकिन अब मुनाफा वसूली शुरू हुई। निवेशकों ने ऊंचे दाम पर शेयर बेचकर मुनाफा कमाया। शेयर बाजार में पिछले सप्ताह तेजी का सिलसिला जारी रहा। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 812.67 अंक यानी 1.60 फीसदी चढ़ गया था।

विज्ञापन


600 रुपये तक जा सकता है SBI का शेयर 
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का शेयर 600 रुपये तक जा सकता है। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से यह कोटक महिंद्रा बैंक को पीछे छोड़ सकता है। एक महीने में इसका शेयर 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है। आय यह 399.35 के स्तर पर बंद हुआ। मोर्गन स्टेनली की रिपोर्ट के अनुसार, यह शेयर 600 रुपये तक जा सकता है क्योंकि देश की आर्थिक स्थितियां सुधरने पर इसकी री-रेटिंग हो सकती है। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से यह शीर्ष 10 में ये तीसरा बैंक है। पहले स्थान पर एचडीएफसी बैंक और दूसरे पर कोटक महिंद्रा बैंक है। 
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज गेल, यूपीएल, डॉक्टर रेड्डी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और इंडसइंड बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं ओएनजीसी, टाटा स्टील, हीरो मोटोकॉर्प, टाटा मोटर्स और एसबीआई के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें पीएसयू बैंक, मेटल, आईटी, ऑटो, मीडिया, रियल्टी, फार्मा, एफएमसीजी, बैंक, फाइनेंस सर्विसेज और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

आज मामूली गिरावट पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में 222.82 अंक (0.43 फीसदी) की गिरावट के साथ 51,101.87 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 64.50 अंक यानी 0.43 फीसदी नीचे 15,054.50 के स्तर पर खुला था। 


गुरुवार को गिरावट पर बंद हुआ था बाजार 
गुरुवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। गिरावट का यह लगातार तीसरा कारोबारी दिन था। सेंसेक्स 379.14 अंक (0.73 फीसदी) नीचे 51324.69 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 89.95 अंक यानी 0.59 फीसदी की गिरावट के साथ 15118.95 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed