फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Nifty Share Market Close Today Latest News: Indian benchmark ended in red mark sensex down by 530 points

Sensex Nifty Today: गिरावट पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, पांच फीसदी से ज्यादा लुढ़का रिलायंस का शेयर

Mon, 25 Jan 2021 03:53 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 25 Jan 2021 03:53 PM IST
विज्ञापन
Sensex Nifty Share Market Close Today Latest News: Indian benchmark ended in red mark sensex down by 530 points
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार आज बंद - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले-जुले संकेतों के बीच हरे निशान पर खुलने के बाद आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 530.95 अंक यानी 1.09 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 48347.59 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 133 अंक (0.93 फीसदी) की गिरावट के साथ 14238.90 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


इस सप्ताह जारी रह सकता है उतार-चढ़ाव
मालूम हो कि मंगलवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेंगे। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 156.13 अंक या 0.31 फीसदी नीचे आया। आम बजट से पहले मासिक डेरिवेटिव अनुबंध के निपटान तथा कंपनियों के तिमाही नतीजों के बीच इस सप्ताह में शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। विशेषज्ञों ने यह राय जताई है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के खुदरा अनुसंधान प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि, 'आने वाले दिनों में केंद्रीय बजट तथा मासिक सौदों की समाप्ति से पहले बाजार में उथल-पुथल रह सकती है। कंपनियों के तिमाही नतीजे भी बाजार के उतार-चढ़ाव को बढ़ाएंगे। इस सप्ताह फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति की भी घोषणा होने वाली है।'
विज्ञापन


बीएसई सेंसेक्स ने पिछले सप्ताह पहली बार 50,000 अंक के ऐतिहासिक स्तर को पार किया। विश्लेषकों ने कहा कि अब सभी की निगाहें वित्त वर्ष 2021-22 के बजट पर है। बजट से सेंसेक्स की आगे की यात्रा को दिशा मिलेगी। बीते साल कोरोना वायरस महामारी के बीच बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 24 मार्च को अपने एक साल के निचले स्तर 25,638.9 अंक पर आ गया। हालांकि, आगे साल के दौरान सेंसेक्स रिकॉर्ड स्तर तक चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबार के दौरान टीसीएस ने रिलायंस को छोड़ा था पीछे
आज कारोबार के दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को पीछे छोड़ते हुए बाजार पूंजीकरण के लिहाज से देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई थी। दोपहर के कारोबार के दौरान टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 12,45,341.44 करोड़ रुपये था, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) का बाजार पूंजीकरण घटकर 12,42,593.78 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि, अंत में रिलायंस ने दोबारा सबसे मूल्यवान कंपनी का ताज छीन लिया। कारोबार जब बंद हुआ, तब टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 12.20 लाख करोड़ था, जबकि रिलायंस का 12.76 लाख करोड़ रुपये। दरअसल, आरआईएल के तिमाही नतीजे निवेशकों को खुश नहीं कर सके, जिसके चलते उसके शेयर में 5.58 फीसदी की गिरावट आई और यह 1,935.15 के स्तर पर बंद हुआ। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज यूपीएल, सिप्ला, एक्सिस बैंक, ग्रासिम और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं रिलायंस, इचर मोटर्स, टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक और इंडसइंड बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज और बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें ऑटो, आईटी, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, मीडिया, प्राइवेट बैंक और रियल्टी शामिल हैं।

2020 में बाजार में जारी रही उठा-पटक
शेयर बाजारों के लिए साल 2020 काफी घटनाक्रमों वाला रहा। मार्च 2020 में भारत में कोरोना वायरस महामारी ने दस्तक दी। कोरोना वायरस से शेयर बाजार भी अछूता नहीं रहा। घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव रहा। मार्च में जहां शेयर बाजार धड़ाम हुआ था, वहीं साल के अंत में सेंसेक्स-निफ्टी ने 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली। 

बढ़त पर खुला था बाजार
आज घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई थी। सेंसेक्स 262.71 अंक (0.54 फीसदी) की बढ़त के साथ 49,141.25 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 98.10 अंक यानी 0.68 फीसदी की तेजी के साथ 14,470 के स्तर पर खुला था। 


शुक्रवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
शुक्रवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 746.22 अंक यानी 1.50 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 48878.54 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 218.45 अंक (1.50 फीसदी) की गिरावट के साथ 14371.90 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed