फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market Sensex Nifty Today closing Indian benchmark ended in red mark sensex below 47000

Sensex Nifty Today: शेयर बाजार धड़ाम, 2021 में पहली बार 47 हजार के नीचे बंद हुआ सेंसेक्स

Thu, 28 Jan 2021 03:54 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 28 Jan 2021 03:54 PM IST
विज्ञापन
share market Sensex Nifty Today closing Indian benchmark ended in red mark sensex below 47000
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट आई और यह लाल निशान पर बंद हुआ। गिरावट का यह सिलसिला पिछले पांच दिनों से जारी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 535.57 अंक यानी 1.13 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 46874.36 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 149.95 अंक (1.07 फीसदी) की गिरावट के साथ 13817.55 के स्तर पर बंद हुआ। मंगलवार को 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर शेयर बाजार बंद थे। 

विज्ञापन


पांच दिनों में करीब तीन हजार अंक फिसला सेंसेक्स
पिछले पांच दिनों में सेंसेक्स तीन हजार अंकों से ज्यादा गिरा है। इंडेक्स 21 जनवरी को 50,184 पर पहुंचा था। सरकारी डाटा के अनुसार, पिछले साल अप्रैल-नवंबर के दौरान फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट (FDI) निवेश 58.37 अरब डॉलर रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में निवेशित 47.67 अरब डॉलर की तुलना में 22 फीसदी ज्यादा है। आठ महीनों एफडीआई का यह आंकड़ा सबसे अधिक है। इसी अवधि के दौरान शेयर बाजार में एफडीआई 43.85 अरब डॉलर रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 37 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में भी गिरावट
वैश्विक बाजारों की बात करें, तो 28 जनवरी को वैश्विक बाजारों में भी भारी गिरावट है। जापान का निक्केई इंडेक्स 1.34 फीसदी, चीन का शंघाई कंपोजिट 1.30 फीसदी, हांगकांग का हेंगसेंग 1.83 फीसदी नीचे कारोबार कर रहे हैं। कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 1.85 फीसदी और ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डिनरीज 2.02 फीसदी फिसल गए हैं। अमेरिका का डाउ जोंस, नैस्डैक और एस एंड पी 500 इंडेक्स दो-दो फीसदी ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट से पहले जारी रहेगा उतार-चढ़ाव
बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 156.13 अंक या 0.31 फीसदी नीचे आया। आम बजट से पहले मासिक डेरिवेटिव अनुबंध के निपटान तथा कंपनियों के तिमाही नतीजों के बीच इस सप्ताह में शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। 29 जनवरी को मुख्य आर्थिक सलाहकार के मार्गदर्शन में तैयार आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। 

विशेषज्ञों ने यह राय जताई है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के खुदरा अनुसंधान प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि, 'आने वाले दिनों में केंद्रीय बजट तथा मासिक सौदों की समाप्ति से पहले बाजार में उथल-पुथल रह सकती है। कंपनियों के तिमाही नतीजे भी बाजार के उतार-चढ़ाव को बढ़ाएंगे। इस सप्ताह फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति की भी घोषणा होने वाली है।'

बजट से मिलेगी बाजार को दिशा 
बीएसई सेंसेक्स ने पिछले सप्ताह पहली बार 50,000 अंक के ऐतिहासिक स्तर को पार किया। विश्लेषकों ने कहा कि अब सभी की निगाहें वित्त वर्ष 2021-22 के बजट पर है। बजट से सेंसेक्स की आगे की यात्रा को दिशा मिलेगी। बीते साल कोरोना वायरस महामारी के बीच बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 24 मार्च को अपने एक साल के निचले स्तर 25,638.9 अंक पर आ गया। हालांकि, आगे साल के दौरान सेंसेक्स रिकॉर्ड स्तर तक चला गया। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एसबीआई, एक्सिस बैंक, आईओसी, बीपीसीएल और गेल के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं विप्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति, एचडीएफसी बैंक और पावर ग्रिड के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज बैंक और प्राइवेट बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें फार्मा, मेटल, एफएमसीजी, फाइनेंस सर्विसेज, ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, मीडिया और रियल्टी शामिल हैं।

गिरावट पर खुला था बाजार
आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 377.99 अंक (0.80 फीसदी) की गिरावट के साथ 47,031.94 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 113.10 अंक यानी 0.81 फीसदी की गिरावट के साथ 13,854.40 के स्तर पर खुला था। इसके बाद 


बुधवार को भारी गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
बुधवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट आई और यह लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 937.66 अंक यानी 1.94 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 47409.93 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 271.40 अंक (1.91 फीसदी) की गिरावट के साथ 13967.50 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed