फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market Sensex Nifty Today closing Indian benchmark ended in green mark on 8 february sensex above 51300

Sensex Nifty Today: शेयर बाजार ने फिर बनाया रिकॉर्ड, सेंसेक्स पहली बार 51300 के ऊपर हुआ बंद

Mon, 08 Feb 2021 03:47 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 08 Feb 2021 03:47 PM IST
विज्ञापन
share market Sensex Nifty Today closing Indian benchmark ended in green mark on 8 february sensex above 51300
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

घरेलू शेयर बाजार के लिए पिछला सप्ताह बढ़त वाला रहा है। इस दौरान सेंसेक्स में 4445.86 और निफ्टी में 1289.65 अंकों का इजाफा हुआ। आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भी शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 617.14 अंक यानी 1.22 फीसदी की तेजी के साथ 51348.77 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 191.55 अंक (1.28 फीसदी) की बढ़त के साथ 15115.80 के स्तर पर बंद हुआ। यह बाजार बंद होते समय सूचकांक का उच्चतम स्तर है।

विज्ञापन


इस सप्ताह इन कारकों से प्रभावित होगा बाजार
विश्लेषकों ने कहा कि इस सप्ताह कोई बड़ा आर्थिक घटनाक्रम नहीं है, इसलिए कंपनियों के तिमाही परिणाम और वैश्विक संकेतक बाजार को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि बजट और रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा जैसे बड़े घटनाक्रम बीते चुके हैं। ऐसे में अब निवेशकों की धारणा फिर से बुनियादी कारक तय करेंगे। बीते सप्ताह बीएसई के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में करीब 9.6 फीसदी का उछाल आया है। बजट और कंपनियों के तिमाही नतीजे अच्छे रहने से दीर्घावधि की दृष्टि से बाजार की धारणा सकारात्मक हुई है। हालांकि, विश्लेषकों का मानना है कि बीते सप्ताह जोरदार उछाल के बाद इस सप्ताह बाजार में कुछ 'करेक्शन' आ सकता है। 
विज्ञापन


मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, 'हमारा मानना है कि आगे चलकर बाजार का यह रुख कायम रहेगा। बाजार की दिशा कंपनियों के वित्तीय नतीजों जैसे बुनियादी कारकों से तय होगी। बजट के साथ कंपनियों के भविष्य के मजबूत अनुमानों से दीर्घावधि में बाजार के सकारात्मक ढांचे की पुष्टि होती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टाटा मोटर्स, हिंडाल्को, एम एंड एम, जेएसडब्ल्यू स्टील और श्री सीमेंट के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं ब्रिटानिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर, डिविस लैब, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज पीएसयू बैंक और एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें आईटी, प्राइवेट बैंक, ऑटो, मीडिया, रियल्टी, बैंक, फार्मा, मेटल और फाइनेंस सर्विसेज शामिल हैं।

बढ़त पर खुला था बाजार
आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 473.04 अंक (0.93 फीसदी) की तेजी के साथ 51204.67 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 136.70 अंक यानी 0.92 फीसदी की बढ़त के साथ 15060.95 के स्तर पर खुला था। 


शुक्रवार को रिकॉर्ड स्तर बंद हुआ था सेंसेक्स 
शुक्रवार को सेंसेक्स 117.34 अंक यानी 0.23 फीसदी की तेजी के साथ 50731.63 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 28.60 अंक (0.19 फीसदी) की बढ़त के साथ 14,924.25 के स्तर पर बंद हुआ था। यह बाजार बंद होते समय सूचकांक का उच्चतम स्तर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed